Xiaomi Redmi A7 Pro में 6.9 इंच का बड़ा IPS डिस्प्ले है। फोन में LCD पैनल मिलता है।
Photo Credit: Shopee
Redmi A7 Pro फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है।
Xiaomi ने नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro मार्केट में लॉन्च किया है। फोन में IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें हाई रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, DC डिमिंग जैसे फीचर्स हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Redmi A7 Pro की कीमत Rp 1,699,000 (लगभग 9000 रुपये) है। इसे कंपनी ने इंडोनेशियन मार्केट में लॉन्च किया है। जल्द ही फोन अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध होने की संभावना है। फोन को Black, Mist Blue, Palm Green, और Sunset Orange जैसे शेड्स में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Redmi A7 Pro में 6.9 इंच का बड़ा IPS डिस्प्ले है। फोन में LCD पैनल मिलता है जिसमें 1,600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिस्प्ले में DC डिमिंग, TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसी के साथ यह TÜV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। साथ में 4 जीबी LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। डिवाइस HyperOS 3 पर रन करता है। सिक्योरिटी फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन की मोटाई 8.15mm है और वजन 208g है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई