पिछले दो वर्षों में कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या तेजी से बढ़ाई थी। देश भर में ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 700 आउटलेट्स हैं
जनवरी में कंपनी की बिक्री लगभग 20 प्रतिशत घटकर 9,027 यूनिट्स की रही है
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल रही ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च के अंत तक अपने 150 रिटेल आउटलेट्स बंद करने की योजना बनाई है। इसके बाद कंपनी के पास लगभग 550 स्टोर्स का नेटवर्क होगा। सेल्स घटने और इस मार्केट में कॉम्पिटिशन कड़ा होने की वजह से Ola Electric अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव कर रही है।
पिछले दो वर्षों में कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या तेजी से बढ़ाई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 700 आउटलेट्स हैं। स्टोर्स की संख्या घटाने से कंपनी को अपनी कॉस्ट में कमी करने और प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस करने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ महीनों से Bajaj Auto और TVS Motor जैसी कंपनियों से ओला इलेक्ट्रिक को कड़ी टक्कर मिल रही है। जनवरी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor ने अपने पहला स्थान बरकरार रखा है। जनवरी में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 33,296 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष दिसंबर की तुलना में बिक्री में लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। TVS Motor के पोर्टफोलियो में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं।
जनवरी में Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में लगभग 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने जनवरी में 24,211 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज ऑटो के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मार्केट में कई महीनों तक पहला स्थान रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें बढ़ी हैं। जनवरी में कंपनी की बिक्री लगभग 20 प्रतिशत घटकर 9,027 यूनिट्स की रही है।
पिछले वर्ष कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतें बढ़ने का भी ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पर असर पड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है। कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली भारत की यह पहली कंपनी बनी है। ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X को भी पेश किया है। कंपनी चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। पिछले वर्ष कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग पूरी की थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत