Tesla के चीफ Elon Musk बने 500 अरब डॉलर की वेल्थ हासिल करने वाले पहले शख्स

टेस्ला में मस्क की 12.4 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। इस वर्ष टेस्ला का शेयर 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है और बुधवार को यह लगभग चार प्रतिशत चढ़ा था

Tesla के चीफ Elon Musk बने 500 अरब डॉलर की वेल्थ हासिल करने वाले पहले शख्स

एयरोस्पेस से जुड़ी SpaceX के अलावा कुछ अन्य कंपनियों में भी मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • EV मेकर टेस्ला में मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है
  • मस्क की नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा टेस्ला से जुड़ा है
  • पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयर में काफी तेजी आई है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk ने 500 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल करने वाला पहला व्यक्ति बनने की उपलब्ध हासिल की है। दुनिया के सबसे रईस शख्स मस्क की वेल्थ लगभग 500.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। दूसरी सबसे रईस व्यक्ति और Larry Ellison की तुलना में मस्क की नेटवर्थ लगभग 150 अरब डॉलर ज्यादा है। सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के को-फाउंडर्स में Ellison शामिल हैं। 

Forbes के बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ बुधवार को 500 अरब डॉलर से अधिक हो गई थी। हालांकि, बाद में उनकी वेल्थ में लगभग एक अरब डॉलर की कमी हुई थी। टेस्ला में मस्क की 12.4 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। इस वर्ष टेस्ला का शेयर 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है और बुधवार को यह लगभग चार प्रतिशत चढ़ा था। इससे मस्क की वेल्थ में लगभग 9.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की सरकार में एडवाइजर रह चुके मस्क के पास एयरोस्पेस से जुड़ी SpaceX के अलावा कुछ अन्य कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा टेस्ला से जुड़ा है। पिछले कुछ महीनों में टेस्ला के शेयर में तेजी आने का एक बड़ा कारण ट्रंप सरकार से मस्क का हटना और कंपनी पर फोकस करने की उनकी घोषणा है। उनके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी फर्म xAI और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) का भी कंट्रोल है। 

भारत में हाल ही में टेस्ला ने अपना बिजनेस शुरू किया है। हालांकि, टेस्ला को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को मॉडल Y के लिए 600 से अधिक ऑर्डर मिले हैं। यह कंपनी के अनुमान से काफी कम संख्या है। टेस्ला ने जुलाई मे्ं अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला था। हाल ही में इसने दिल्ली में भी शोरूम शुरू किया है। इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने इंटरनेशनल लेवल पर प्रत्येक चार घंटे में लगभग 600 EV की डिलीवरी की है। इसकी तुलना में भारत में कंपनी को मिले ऑर्डर्स काफी कम हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। टेस्ला ने Model Y को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »