MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी

Honor MagicPad 4 में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 16GB की रैम दी गई है।

MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी

Photo Credit: Honor

Honor MagicPad 4 में 12.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Honor MagicPad 4 में 12.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है।
  • टैबलेट को Grey और White कलर शेड्स में पेश किया गया है।
विज्ञापन

Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट है जिसे कंपनी ने MWC 2026 से ठीक पहले पेश किया है। यह टैबलेट मात्र 4.8mm मोटाई के साथ आता है जो अपने आप में बेहद पतला है। कंपनी का दावा है कि वर्तमान में यह दुनिया का सबसे पतला टैबलेट डिवाइस है। Honor MagicPad 4 में 12.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3000 x 1920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। इसका वजन 450 ग्राम है। Android 16 पर यह रन करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Honor MagicPad 4 Slimmest Tablet Price

Honor MagicPad 4 को दुनिया का सबसे पतला टैबलेट बताया गया है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। MWC 2026 में इसकी कीमत से पर्दा कंपनी उठाने वाली है। टैबलेट को Grey और White कलर शेड्स में पेश किया गया है। 

Honor MagicPad 4 Specifications

Honor MagicPad 4 12.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3000 x 1920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। टैबलेट में 2400 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 16GB की रैम दी गई है। 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। 

टैबलेट में 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा है जिसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट है। फ्रंट में 9 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसका वजन 450 ग्राम है। टैबलटे की चौड़ाई 273.4mm है और 178.8mm की हाईट है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही इसमें हाई क्वालिटी ऑडियो कोडेक सपोर्ट हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  2. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  5. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  6. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  7. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  8. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  9. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  10. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »