OnePlus 15T लॉन्च होगा 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ, कैमरा सैम्पल में दिखा दम

फोन में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया जा रहा है जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट होगा।

OnePlus 15T लॉन्च होगा 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ, कैमरा सैम्पल में दिखा दम

Photo Credit: X/@yabhishekhd

OnePlus 15T में 6.32 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इस फोन में मिल सकता है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की पुष्टि हुई है।
  • 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट भी बताया गया है।
विज्ञापन

OnePlus 15T के लॉन्च में अब बहुत अधिक समय नहीं रह गया है। फोन के लॉन्च से पहले कैमरा सैम्पल सामने आ गए हैं। OnePlus 15T फोन जल्द ही घरेलू मार्केट में कंपनी लॉन्च कर सकती है। नए लीक में फोन के कैमरा और हार्डवेयर के बारे में पता चलता है। फोन में मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ कैमरा स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा भी यहां से होता है। OnePlus 15T के लॉन्च से पहले जानते हैं कैसा होगा फोन का कैमरा। 

OnePlus 15T लॉन्च मार्च में संभावित है और कंपनी जल्द ही इसे घरेलू मार्केट में पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके कैमरा सैम्पल सामने आ गए हैं। ये फोटो Wang Meng Studio द्वारा रिलीज किए गए हैं। देखा जा सकता है कि 85mm वाटरमार्क के साथ फोन में 50 मेगापिक्सल के कैमरा की पुष्टि होती है। यह फोन को पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। यहां 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट बताया गया है। 

फोटो सैम्पल में पता चलता है कि कंपनी ने बैलेंस्ड स्किन टोन पर काम किया है। साथ ही बैकग्राउंड ब्लर में भी बेहतरीन कंट्रोल देखने को मिल रहा है। इसी के साथ टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि फोन में नैरो बेजल्स होंगे और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वहीं, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस सुझाए हैं। OnePlus 15T में 6.32 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इस फोन में मिल सकता है। 50MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप के साथ फ्रंट में 16MP का कैमरा बताया गया है। 

फोन में 7500mAh की बैटरी बताई गई है। साथ में 100W वायर्ड चार्जिंग, और वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। फोन में IP69 रेटिंग होगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। फोन में फुल लेवल वाटर रसिस्टेंस का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन के मार्च में दस्तक देने की संभावना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »