मारूति सुजुकी की e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Euro NCAP में e-Vitara के 61 kWh के GLX, LHD वेरिएंट्स की टेस्टिंग की गई है। हालांकि, ये रिजल्ट इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होंगे

मारूति सुजुकी की e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग

इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है
  • हाल ही में e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू किया गया है
  • e-Vitara की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) e-Vitara को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77 प्रतिशत और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85 प्रतिशत का सेफ्टी स्कोर मिला है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Euro NCAP में e-Vitara के 61 kWh के GLX, LHD वेरिएंट्स की टेस्टिंग की गई है। हालांकि, ये रिजल्ट इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होंगे। हाल ही में e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू किया गया है। यह सुजुकी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है। कंपनी ने अगस्त के अंत में e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा है। e-Vitara का जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले महीने गुजरात के हंसलपुर में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने पर मौजूद थे। उन्होंने मारूति सुजुकी की 'मेक इन इंडिया' अभियान की ब्रांड एम्बैस्डर के तौर पर प्रशंसा भी की थी। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन है। 

e-Vitara की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी। इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। इसका 49 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। e Vitara का 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क देगा। e Vitara में डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर के डिस्प्ले के तौर पर कार्य करती है। देश में पिछले कुछ वर्षों में EVs की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »