Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-inch OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ये दोनों फोन MWC 2026 में पेश किए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इनमें Leica ब्रांडेड कैमरा सिस्टम दिया गया है। दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस में अंतर देखने को मिलता है। भारत में ये स्मार्टफोन 11 मार्च को लॉन्च होंगे। आइए जानते हैं Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के खास फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Xiaomi 17 की कीमत EUR 999 (लगभग 1,07,000 रुपये) है। फोन सिंगल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन ब्लैक, ब्लू, पिंक और ग्रीन शेड्स में पेश किया गया है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra की कीमत EUR 1499 (लगभग 1,60,000 रुपये) है। फोन केवल ब्लैक वेरिएंट में भारत में आएगा। फोन भारत में 11 मार्च को लॉन्च होंगे। भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-inch OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और LTPO डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कंपनी का HyperRGB सबपिक्सल लेआउट सपोर्ट दिया गया है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर है। इसमें 1 इंच बड़ा LOFIC सेंसर लगा है जिसे Light Fusion 1050L कहा गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। साथ में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें 75–100mm मेकेनिकल ऑप्टिकल जूम दिया गया है। फोन में Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है। फोन की मोटाई 8.29mm की है। इसका वजन 218 ग्राम है। फोन में 6000mAh की बैटरी है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 17 में 6.3-inch OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर है जो कि Light Fusion 950 सेंसर के रूप में मौजूद है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। 50MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। यहां 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की मोटाई 8.06mm है। इसका वजन 191 ग्राम है।
फोन में 6,330mAh की बैटरी है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यहां भी कंपनी ने 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स