Tata Motors ने आज भारत में Tata Punch EV Facelift की बुकिंग शुरू कर दी है।
Photo Credit: Tata Motors
Tata Punch EV Facelift की रेंज 335 किमी है।
Tata Motors ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई ईवी Tata Punch EV Facelift की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी को टाटा मोटर्स की वेबसाइट से ऑनलाइन और डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। Punch EV Facelift की की डिलीवरी इस महीने के आखिर में शुरू हो सकती है। यहां हम आपको Tata Punch EV Facelift की कीमत और उसकी बुकिंग से लेकर रेंज और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो Tata Punch EV Facelift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 12.59 लाख रुपये तक है। हालांकि, ये कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं, जिनमें बाद में बदलाव हो सकता है।
Tata Punch EV Facelift में दो बैटरी पैक 30kWh और 40kWh के विकल्प मिलते हैं। वहीं रेंज की बात करें तो 30kWh की रेंज 260 किमी और 40kWh की बैटरी 335 किमी है। टाटा मोटर्स Punch EV Facelift के साथ Baas या बैटरी एस ए सर्विस का विकल्प प्रदान करती है। इस सर्विस के साथ एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये हो जाती है, जिसमें बैटरी ईएमआई 2.6 रुपये प्रति किमी हो जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान