• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Decathlon ने Stilus E Touring इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बाइक लॉन्च की है। इसमें 750Wh बैटरी, 85Nm Bosch मोटर और 130 किमी तक की रेंज मिलती है।

Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Photo Credit: Decathlon

Decathlon Stilus E Touring इलेक्ट्रिक बाइक सिटी और ट्रेल राइड के लिए

ख़ास बातें
  • 750Wh बैटरी से 130km तक रेंज
  • 750Wh बैटरी से 130km तक रेंज
  • ग्लोबल मार्केट में कीमत 3,299.99 यूरो से शुरू
विज्ञापन

Decathlon ने यूरोप के कई देशों में नई Stilus E Touring इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल कम्यूट और ऑफ रोड राइड दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Bosch Performance Line CX मिड ड्राइव मोटर दी गई है, जो 85Nm टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में Bosch PowerTube 750Wh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज में 130 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। यह पिछली Stilus E Touring डिजाइन पर आधारित है, लेकिन इसमें अपग्रेडेड कंपोनेंट और बेहतर राइड कम्फर्ट दिया गया है।

कीमत की बात करें तो फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में इसकी कीमत 3,299.99 यूरो रखी गई है, जो इंडिया में 3.53 लाख रुपये होते हैं। वहीं, नीदरलैंड्स में यह 3,349.99 यूरो में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने अन्य बाजारों के लिए उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Stilus E Touring में 6061 एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है और इसे स्मॉल, मीडियम और लार्ज तीन साइज में पेश किया गया है। मीडियम साइज का वजन 26 किलोग्राम बताया गया है। लो स्टेप थ्रू फ्रेम डिजाइन शहरी राइडर्स के लिए चढ़ने उतरने को आसान बनाता है। बाइक में पांच असिस्टेंस मोड दिए गए हैं, जिनमें Eco और Turbo मोड शामिल हैं।

सस्पेंशन के लिए इसमें Suntour XCM32 ATB फोर्क दिया गया है, जिसमें 100mm ट्रैवल मिलता है। 29 इंच के Schwalbe Johnny Watts टायर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी के लिए लगाए गए हैं। ड्राइवट्रेन में Shimano CUES 11 स्पीड सिस्टम दिया गया है, जबकि ब्रेकिंग के लिए Shimano MT200 हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

नई ई-बाइक में Bosch Performance Line CX मिड ड्राइव मोटर दी गई है, जो 85Nm टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में Bosch PowerTube 750Wh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज में 130 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। इसके अलावा, इसमें Bosch Kiox डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें एडवांस नेविगेशन फीचर और eBike Lock फंक्शन शामिल है। कंपनी के मुताबिक यह सेटअप राइडर्स को बेहतर कंट्रोल और सिक्योरिटी देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »