Gujarat

Gujarat - ख़बरें

  • Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
    गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर बनाने और पढ़ाई के बेहतर अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने कई तरह की पहल की हैं। राज्य की सरकार द्वारा जारी की गई एक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई है कि बीते वर्षों में कैसे गुजरात में विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इंटीग्रेशन किया गया
  • अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
    गुजरात के साणंद में पीएम नरेंद्र मोदी ने CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फेसिलिटी का उद्घाटन किया, जिसमें अब कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत हो गई है। CG SEMI OSAT फेसिलिटी को जापान की कंपनी रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इसमें भारतीय, जापानी और थाई कॉलेब्रेशन से ₹7,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया है।
  • Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
    Meta ने Reliance Industries के साथ साझेदारी में भारत का अपना पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने का ऐलान किया है। गुजरात के जामनगर में बनने वाली इस फैसेलिटी की शुरुआती क्षमता 168 मेगावाट होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह डेटा सेंटर Facebook, Instagram और WhatsApp समेत Meta के AI सिस्टम्स को सपोर्ट करेगा। Meta का कहना है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी से ऑपरेटेड होगा और कूलिंग के लिए डीसैलिनेटेड समुद्री पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 900 मेगावाट से ज्यादा क्लीन एनर्जी कैपेसिटी भी सुरक्षित की है।
  • गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
    गुजरात सरकार ने राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Starlink के साथ Letter of Intent साइन किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुताबिक, इस समझौते का मकसद रिमोट, बॉर्डर और ट्राइबल इलाकों में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है, जहां टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित है। सरकार का कहना है कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, ई गवर्नेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसी सेवाओं की डिजिटल पहुंच बेहतर होगी। LoI को लागू करने के लिए राज्य सरकार और Starlink के साथ एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप भी बनाया जाएगा।
  • मारूति सुजुकी की e-Vitara को दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी
    मारूति सुजुकी ने e-Vitara का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। अगस्त के अंत में कंपनी ने e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा था। मारूति सुजुकी ने इसका जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है।
  • मारूति सुजुकी की e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
    इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। हाल ही में e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू किया गया है।
  • Maruti Suzuki ने e-Vitara का यूरोप में शुरू किया एक्सपोर्ट, जल्द होगा भारत में लॉन्च
    यह सुजुकी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है। कंपनी ने अगस्त के अंत में e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा है। कंपनी ने e-Vitara का जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है।
  • Tesla की राइवल VinFast ने चेन्नई में खोला सबसे बड़ा शोरूम, जल्द शुरू करेगी EVs की बिक्री
    इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना भारत में 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
  • Vodafone Idea ने 8 और शहरों में लॉन्च किया अपना 5G, अब 17 शहरों में फास्ट इंटरनेट
    वोडाफोन आइडिया ने भारत में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करते हुए गुजरात में अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा, महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर और नासिक, वहीं केरल में कोझीकोड और मलप्पुरम में फास्ट इंटरनेट पेश कर दिया है। कंपनी ने धीरे-धीरे 5जी रोलआउट करते हुए अधिक शहरों में बढ़त बनाई है। वर्तमान में इस विस्तार के साथ वोडफोन आइडिया का 5G कुल 17 शहरों तक उपलब्ध हो गया है।
  • Jio 5G डाउन, यहां के यूजर्स हुए परेशान, बाद में हुआ ठीक
    Jio यूजर्स को खराब नेटवर्क सर्विस का सामना करना पड़ा। कल रात राजस्थान और गुजरात के चुनिंदा क्षेत्रों में जियो की 5G सर्विस बंद हो गईं, जिससे यूजर्स करीब एक घंटे तक 5G कनेक्टिविटी से दूर रहे। नेटवर्क में खराबी शाम 7 बजे के आसपास शुरू हुई, जिसमें यूजर्स ने अपने मोबाइल पर सिग्नल पूरी तरह से गायब होने की जानकारी दी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टो से जुड़े कानून को बताया पुराना, सरकार को रेगुलेशन बनाने की सलाह
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े मौजूदा कानून 'पुराने'हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि इन डिजिटव एसेट्स के रेगुलेशन की व्यवस्था में 'कमी' है और केंद्र सरकार को इसका समाधान करने के लिए कदम उठाने चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर स्पष्ट कानून बनाने पर जोर दिया है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला की तरह बताया
    भारत में केंद्र सरकार का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रवैया सख्त रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिटकॉइन को लेकर आशंका जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला कारोबार की तरह बताया है। इसके साथ ही कोर्ट ने वर्चुअल करेंसीज के रेगुलेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई है।
  • MG Motor की Windsor EV ने मार्च में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड
    कंपनी की Windsor EV ने मार्च में अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है। कंपनी की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत से अधिक की है। MG Motor के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Windsor के अलावा Comet EV और ZS EV शामिल हैं। कंपनी ने Windsor EV के लॉन्च के बाद से इसकी लगभग 15,000 यूनिट्स बेची हैं।
  • IPL 2025 GT vs PBKS: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स पहला मैच कब और कहां देखें लाइव
    आज का मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाला है। पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रह हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल हैं। गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) मैच आज शाम 7.30 PM बजे शुरू होगा। 
  • MG Motor की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स, कंपनी को प्रति दिन मिल रही 200 बुकिंग्स
    पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई कंपनी की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लगातार चार महीने से यह देश में सबसे अधिक बिकने वाला EV है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग 15,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में इसकी मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। कंपनी ने बताया है कि Windsor EV के लिए उसे प्रति दिन लगभग 200 बुकिंग्स मिल रही हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »