• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 9,200mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

9,200mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 449.9 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) का है। Xiaomi Pad 8 को Titanium Blue और कुछ अन्य कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

9,200mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है
  • इस टैबलेट में 11.2 इंच 3.2K (2,136 x 3,200 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले है
  • इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं
विज्ञापन

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Xiaomi का नया टैबलेट इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है। Xiaomi Pad 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। यह टैबलेट Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और Focus कीबोर्ड के साथ भी चलता है। इसके साथ  Xiaomi 17 सीरीज को भी पेश किया गया है। 

Xiaomi Pad 8 का प्राइस

इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 449.9 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) का है। Xiaomi Pad 8 को Titanium Blue और कुछ अन्य कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Xiaomi Focus Pen Pro का प्राइस 99.99 यूरो (लगभग 10,760 रुपये) का है। 

Xiaomi Pad 8 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 11.2 इंच 3.2K (2,136 x 3,200 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 345 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस टैबलेट में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। Xiaomi Pad 8 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। Xiaomi Pad 8 में 9,200 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi Pad Mini को पेश किया गया था। इस टैबलेट में 8.8-इंच 3K डिस्प्ले (3,008 × 1,880 पिक्सल्स) 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision के लिए सपोर्ट के साथ है। Xiaomi Pad Mini में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट और Immortalis-G925 MC12 GPU दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 13 कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट की 7,500 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग और 18 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »