• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Ola, Uber पर iPhone और एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए अलग किराए के आरोप की सरकार कर रही जांच 

Ola, Uber पर iPhone और एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए अलग किराए के आरोप की सरकार कर रही जांच 

LocalCircles ने खुलासा किया था कि आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइसेज के जरिए बुक की जाने वाली एक जैसी राइड्स के लिए कस्टमर्स से कथित तौर पर अलग किराया वसूला जा रहा है

Ola, Uber पर iPhone और एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए अलग किराए के आरोप की सरकार कर रही जांच 

इन दोनों कंपनियों ने इस आरोप से इनकार किया है

ख़ास बातें
  • सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है
  • इन दोनों कैब सर्विस कंपनियों ने इस आरोप से इनकार किया है
  • LocalCircles के एक सर्वे में यूजर्स ने ओला और उबर को लेकर शिकायत की थी
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली Ola और Uber पर iPhone और Android डिवाइसेज का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स से अलग किराया वसूलने के आरोप की जांच की जा रही है। लोकसभा में उठाए गए प्रश्नों के उत्तर में बुधवार को सरकार ने यह जानकारी दी है। 

उपभोक्ता मामलों के मंत्री, Pralhad Joshi ने बताया कि इन दोनों कैब सर्विस कंपनियों ने डिवाइस के आधार पर अलग प्राइसिंग की स्ट्रैटेजी होने के आरोप से इनकार किया है। ओला और उबर ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की ओर से भेजे गए पत्र के उत्तर में यह जानकारी दी है। जोशी ने कहा कि इन दोनों कंपनियों के आरोप से इनकार करने के कारण यह मामला विस्तृत जांच के लिए DG (इनवेस्टिगेशन) को भेजा गया है। लोकसभा सांसद Balashowry Vallabhaneni और Ravindra Vasantrao Chavan ने सरकार से कैब सर्विस कंपनियों की ओर से किराए में कथित अंतर की समस्या के समाधान के लिए उपायों पर जानकारी मांगी थी। 

यह मामला तब सामने आया जब LocalCircles ने खुलासा किया था कि आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइसेज के जरिए बुक की जाने वाली एक जैसी राइड्स के लिए कस्टमर्स से कथित तौर पर अलग किराया वसूला जा रहा है। LocalCircles के सर्वे में ऐप के जरिए कैब का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से 33,000 से अधिक उत्तर लिए गए थे। इसमें पता चला था कि इस सेगमेंट में कथित तौर पर गलत कारोबारी तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सर्वे में बड़ी संख्या में यूजर्स ने बताया था कि उनके पिकअप लोकेशन को एडजस्ट करने पर किराए में बढ़ोतरी होती है। कुछ मामलों में यह बढ़ोतरी 100 से 200 रुपये तक की है। 

जोशी ने कहा कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन (ई-कॉमर्स) रूल्स के तहत, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रखने वाली कंपनियों पर कस्टमर्स के लिए अनुचित प्राइस लगाकर मुनाफा कमाने पर रोक है। ये कंपनियां समान वर्ग के कस्टमर्स के बीच भेदभाव  या कस्टमर्स का मनमाने तरीके से वर्गीकरण कर उनके अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकती। पिछले वर्ष अक्टूबर में CCPA ने बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ola Electric को  कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित कारोबारी तरीकों को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया था। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतों की शुरुआती जांच की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »