• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • माता पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम

माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम

यह एक ऐसा सिस्टम है जो डेवलपर को उसकी निजता भंग किए बिना उम्र का पता लगाता है।

माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम

Photo Credit: freepnglogo

Google के प्ले स्टोर में ऐप्स के लिए एज वैरिफिकेशन सिस्टम जल्द ही लागू होने वाला है

ख़ास बातें
  • Play Store के ऐप्स में एज वैरिफिकेशन अब ग्लोबल लेवल पर लागू होगा।
  • ऐप स्टोर्स पर रेगुलेटरी दबाव के चलते कंपनियां इस सिस्टम को लागू करेंगी।
  • यूजर्स को ऐप एक्सेस के लिए एज वैरिफिकेशन से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

Google अब एज वैरिफिकेशन सिस्टम को ग्लोबल करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि Play Store के ऐप्स में एज वैरिफिकेशन अब ग्लोबल लेवल पर लागू होगा। ऐप स्टोर्स पर रेगुलेटरी दबाव के चलते कंपनियां इस सिस्टम को लागू करने जा रही हैं। इससे पहले Apple ने इस सिस्टम को लागू किया था। अब गूगल भी इसे प्ले स्टोर में ग्लोबल लेवल पर रोलआउट करने जा रही है। यानी सभी देशों में प्ले स्टोर पर ऐप के अंदर अब एज वैरिफिकेशन सिस्टम देखने को मिलेगा जिसमें यूजर्स को ऐप एक्सेस के लिए एज वैरिफिकेशन से गुजरना पड़ेगा। 

Google के प्ले स्टोर में ऐप्स के लिए एज वैरिफिकेशन सिस्टम जल्द ही लागू होने वाला है जो कि ग्लोबल लेवल पर होगा। रेगुलेटर्स लगातार प्ले स्टोर्स पर इसके लिए दबाव बना रहे हैं कि ऐप एक्सेस के समय यूजर की उम्र का पता किया जाएगा। गूगल इसके लिए Play Age Signal API का रोलआउट कर रही है। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह एक ऐसा सिस्टम है जो डेवलपर को उसकी निजता भंग किए बिना उम्र का पता लगाता है। 2026 के अंत तक कंपनी इसे सभी देशों में रोल आउट कर चुकी होगी जिसमें अमेरिकी मार्केट भी शामिल होगी। 

Play Age Signal API

Play Age Signal API को कंपनी दुनियाभर में रोलआउट करने जा रही है।
Photo Credit: Google

Play Age Signal API को कंपनी ने पिछले साल बीटा वर्जन में लॉन्च किया था। यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें यूजर की ID या सेल्फी वैरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। यह गूगल के मौजूदा Family Link ऐप से कनेक्ट होता है जिसकी मदद से माता-पिता बच्चों के लिए एक उम्र का दायरा (age range) सेट कर सकते हैं। कहा गया है कि अगस्त के मध्य तक API को ऑस्ट्रेलिया और कनाडा़ में रोलआउट किया जा चुका होगा। वहीं, साल के अंत तक यह दुनिया के सभी देशों में पहुंच चुका होगा। 

दुनिया भर में रेगुलेटर्स अब ऐप स्टोर पर नाबालिगों की बेहतर सुरक्षा के लिए दबाव डाल रहे हैं। उदाहरण के लिए, एज वैरिफिकेशन मांगने वाले बढ़ते कानूनों का पालन करने के लिए Apple ने फरवरी में दुनिया भर में अपने एज-वैरिफिकेशन टूल लॉन्च किए। अब Google की टेक्नोलॉजी डेवलपर्स को यूजर की निजी जानकारी (जैसे जन्म तारीख) लिए बिना उनकी उम्र का दायरा जानने की सुविधा देती है। यह माता-पिता को सीधे ऐप्स के साथ अपने बच्चे की उम्र का दायरा शेयर करने की सुविधा देती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »