7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील

OnePlus का नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील

Photo Credit: OnePlus

OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • OnePlus N6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर है।
  • OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

OnePlus का नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। सबसे खास बात यह है कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर से भारी बचत भी हो रही है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 सीरीज चिपसेट दिया गया है। यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। N6x में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। आइए OnePlus N6x की कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus N6x Price & Offers

OnePlus N6x का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। इस फोन की सेल ई-कॉमर्स साइटअमेजन पर शुरू हो गई है और यह सेल डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,500 इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,499 हो जाएगी।

OnePlus N6x Features & Specifications

OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB/128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन से भी लैस है, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया है।  यह फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो N6x के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.38 मिमी, चौड़ाई 78.13 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन लगभग 214 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »