Air India Express ने यात्रियों के लिए सीमित अवधि की ‘Time to Travel’ सेल लॉन्च की है। इस ऑफर के तहत एयरलाइन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट्स पर डिस्काउंटेड फेयर ऑफर कर रही है। Lite, Value और Business फेयर कैटेगरी में टिकट की शुरुआती कीमतें कम रखी गई हैं। यह सेल 16 जनवरी 2026 तक बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जबकि यात्रा 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच की जा सकेगी। कंपनी ने जीरो कन्विनियंस फीस, डिस्काउंटेड बैगेज और कार्ड ऑफर्स जैसे अतिरिक्त फायदे भी जोड़े हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज यानी कि 25 अगस्त से मेट्रो के किराए में वृद्धि कर दी है। दिल्ली मेट्रो का नया किराया स्लैब कुछ इस प्रकार है: 0-2 किमी के लिए 11 रुपये, 2-5 किमी के लिए 21 रुपये, 5-12 किमी के लिए 32 रुपये, 12-21 किमी के लिए 43 रुपये, 21-32 किमी के लिए 54 रुपये और 32 से ज्यादा किमी के लिए 64 रुपये है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्री, Pralhad Joshi ने बताया कि इन दोनों कैब सर्विस कंपनियों ने डिवाइस के आधार पर अलग प्राइसिंग की स्ट्रैटेजी होने के आरोप से इनकार किया है। ओला और उबर ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की ओर से भेजे गए पत्र के उत्तर में यह जानकारी दी है। जोशी ने कहा कि इन दोनों कंपनियों के आरोप से इनकार करने के कारण यह मामला विस्तृत जांच के लिए DG (इनवेस्टिगेशन) को भेजा गया है।
केंद्र सरकार ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ( CCPA) को इस मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। CCPA को इस बारे में जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर Pralhad Joshi ने बताया, "यह शुरुआती नजर में कारोबार का अनुचित तरीका दिख रहा है।" उन्होंने इसे कंज्यूमर्स के पारदर्शिता के अधिकार का बड़ा उल्लंघन करार दिया है।
भारत में Uber ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। राइड-हेलिंग ऐप ने कहा कि उसने बीते कुछ हफ्तों में भारत के कई शहरों में फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ड्राइवर्स को परेशान पाया।
कैब सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के बीच किराए को लेकर लड़ाई लगातार छिड़ी हुई है। अब एक नए फैसले के तहत, उबर ने अपनी कम कीमत वाली सर्विस उबरगो के बेस प्राइस 50 प्रतिशत से ज्यादा कम कर दिए हैं।