भारत में जल्द नए स्टोर्स खोलेगी Apple, शुरू हुई हायरिंग

हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया था कि पिछले वर्ष अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में कंपनी ने भारत में रिकॉर्ड तिमाही सेल्स हासिल की है

भारत में जल्द नए स्टोर्स खोलेगी Apple, शुरू हुई हायरिंग

पिछले कुछ वर्षों में देश में कंपनी की बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • कंपनी के नए स्टोर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में खोले जाएंगे
  • इस वर्ष जनवरी में एपल ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मजबूत ग्रोथ हासिल की है
  • जनवरी में स्मार्टफोन कंपनियों की शिपमेंट लगभग 1.11 करोड़ यूनिट्स की थी
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल ने देश में अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने हायरिंग शुरू की है। कंपनी के नए स्टोर्स दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में खोले जाएंगे। लगभग दो वर्ष पहले एपल ने अपने शुरुआती दो स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

एपल की ओर से ऑनलाइन प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म LinkedIn पर 20 से अधिक पोजिशंस की हायरिंग के लिए पोस्ट की गई है। कंपनी के स्टोर लीडर, John Taaffe ने इस पोस्ट में कहा है, "भारत में एपल की यात्रा उत्कृष्ट रही है। हम इन शानदार शहरों में ग्रोथ जारी रख उत्साहित हैं। नए स्टोर्स को सफल बनाने के लिए, हम प्रतिभाशाली व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं। अगर आप रिटेल में एक्सपीरिएंस रखते हैं या करियर के नए रास्ते पर शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए अवसर प्रतीक्षा कर रहे हैं। कस्टमर सर्विस से लेकर स्टोर मैनेजमेंट तक, आपके स्किल्स से हमारी कम्युनिटी के लिए हमें हैरतअंगेज एक्सपीरिएंस तैयार करने में सहायता मिल सकती है।" 

कंपनी ने जिन पोजिशंस के लिए आवेदन मांगे हैं उनमें बिजनेस प्रो, बिजनेस एक्सपर्ट, ऑपरेशंस एक्सपर्ट, टेक्निकल स्पेशिलिस्ट और डिवेलपमेंट प्रोग्राम मैनेजर शामिल हैं। हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया था कि पिछले वर्ष अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में कंपनी ने भारत में रिकॉर्ड तिमाही सेल्स हासिल की है। कुक ने कहा था कि दुनिया में भारत स्मार्टफोन्स का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। यह एपल के लिए इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का एक मौका है। इस वर्ष जनवरी में देश में एपल ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मजबूत ग्रोथ हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में देश में एपल की बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में स्मार्टफोन कंपनियों की शिपमेंट लगभग 1.11 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। इसमें पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में लगभग 9.7 प्रतिशत की कमी हुई है। जनवरी में एपल के लिए  शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 11.7 प्रतिशत बढ़ी हैं। हाल ही में एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की बिक्री शुरू की गई थी। इस स्मार्टफोन में कंपनी का A18 चिपसेट दिया गया है। iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। देश में इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »