• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने

Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने

Flipkart 8 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale शुरू करने वाला है।

Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त से शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • Hero Xtreme 125R फ्लिपकार्ट पर ₹86,200 की शुरुआती कीमत पर आएगी।
  • Bajaj Chetak C3503 फ्लिपकार्ट पर ₹X,XX,999 की शुरुआती कीमत पर मिलेगी।
  • TVS Sport फ्लिपकार्ट पर ₹48,000 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

Flipkart 8 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale शुरू करने वाला है। ई-कॉमर्स साइट धीरे-धीरे सेल में लाइव होने वाली डील्स का खुलासा कर रहा है। इन डील्स से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सेल के दौरान कितना डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, सटीक कीमत सेल शुरू होने पर ही मालूम होगी। अगर आप अपने लिए कोई नई मोटरसाइकिल या फिर स्कूटर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसमें काफी बचत हो सकती है। यहां हम आपको मोटरसाइकिल और स्कूटर पर मिलने वाले ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Flipkart ने फिलहाल सेल के दौरान लाइव होने वाली डील्स की एक हिंट दी है और वास्तविक डील सेल शुरू होने पर सामने आएगी। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सिर्फ एक्स शोरूम कीमतें हैं, जिन पर रजिस्ट्रेशन टैक्स और इंश्योरेंस समेत अन्य चार्ज भी जुड़ते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ज्यादा हो जाएगी।

Latest and Breaking News on NDTV

Hero Xtreme 125R
Hero Xtreme 125R की कीमत ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान ₹86,200 से शुरू होगी। इस बाइक में 125 cc वी इंजन दिया गया है जो कि 11.4BHP की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। यह सेल्फ और किक स्टार्ट की सुविधा से लैस है। इसमें वेट मल्टी प्लेट क्लच और एयर कूल्ड इंजन कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

Bajaj Chetak C3503
Bajaj Chetak C3503 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹X,XX,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। Chetak C3503 में PMSM स्विंग्राम मोटर दी गई है जो कि 186NM का टॉर्क जनरेट करती है। यह 70 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। वहीं सिंगल चार्ज में 151 किमी की रेंज मिलती है। इस स्कूटर में सिंगल साइडेड और मोनोशॉक सस्पेंशन शामिल है।

Hero Splendor+
Hero Splendor+ फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान ₹71,287 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। Splendor+ में 97.2 सीसी इंजन दिया गया है जो कि 8.05NM टॉर्क जनरेट करती है और 5.9kW की पावर जनरेट करती है। इसमें 4 स्ट्रॉक और सिंगल सिलेंडर दिया है। फ्यूल इंजेक्शन वाली इस बाइक में सेल्फ और किक स्टार्ट फीचर मिलता है।

TVS Sport
TVS Sport ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ₹48,000 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। TVS Sport में 109.7cc का इंजन दिया गया है जो कि 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करती है और 8.18bhp की पावर जनरेट करता है। इस सिंगल सिलेंडर बाइक में 4 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। एयर कूल्ड इंजन कूलिंग सिस्टम के साथ डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है।

TVS iQube
TVS iQube ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,04,322 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। TVS iQube में BLDC हब माउंटेड ट्रैक्शन मोटर दी गई है जो कि 4.4KW की पीक पावर और 140NM का टॉर्क जनरेट करती है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 94 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। वहीं इसकी हाई स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इस स्कूटर को चार्ज करने में 2.75 घंटे का समय लगता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »