महाराष्ट्र में Ola, Uber और Rapido जैसे प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल के लिए बुक की गई राइड बिना वजह कैंसल करने पर ड्राइवरों को सामान्य जुर्माने से 5 गुना ज्यादा पेनल्टी देनी होगी।
Photo Credit: Reuters
महाराष्ट्र में नई एग्रीगेटर पॉलिसी लागू
महाराष्ट्र सरकार ने ऐप-बेस्ड कैब सर्विस इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए नए महाराष्ट्र मोटर व्हीकल एग्रीगेटर नियम 2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब Ola, Uber और Rapido जैसे प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल के लिए बुक की गई राइड को बिना वजह कैंसल करना ड्राइवरों को महंगा पड़ेगा। ऐसे मामलों में सामान्य पेनल्टी की तुलना में 5 गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे आखिरी समय में राइड कैंसल होने की समस्या पर काफी हद तक रोक लगेगी।
नई एग्रीगेटर पॉलिसी पूरे महाराष्ट्र में लागू होगी। नियमों के मुताबिक (via FPJ), एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल जैसी जरूरी जगहों के लिए बुक की गई राइड अगर ड्राइवर रद्द करता है तो उस पर विशेष पेनल्टी लगेगी। वसूली गई यह राशि सीधे यात्री के ऐप अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। वहीं, अगर कोई यात्री बिना उचित कारण राइड कैंसल करता है तो उसे कुल किराए का 5% या अधिकतम 100 रुपये जुर्माना देना होगा, जो संबंधित ड्राइवर को मिलेगा।
सरकार ने ड्राइवरों के समय पर पिकअप पहुंचने को भी अनिवार्य बनाया है। अगर ड्राइवर तय समय के 10 मिनट के भीतर यात्री तक नहीं पहुंचता, तो इसे भी राइड कैंसिलेशन माना जाएगा। ऐसे मामलों में ड्राइवर पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल की राइड में यही जुर्माना पांच गुना तक बढ़ सकता है।
नई पॉलिसी में एग्रीगेटर कंपनियों के लिए भी कड़े प्रावधान किए गए हैं। अगर कोई कंपनी लगातार नियमों का उल्लंघन करती है, यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बरतती है या किराए से जुड़े नियमों का पालन नहीं करती, तो सरकार उसका लाइसेंस रद्द कर सकती है। इसके अलावा 1 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मुताबिक, मुंबई जैसे शहरों में अक्सर ड्राइवर कम दूरी या कम सुविधाजनक लोकेशन की बुकिंग देखकर राइड कैंसल कर देते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। सरकार को उम्मीद है कि नए नियम लागू होने के बाद ऐप-आधारित टैक्सी सेवाओं में मनमाने तरीके से राइड कैंसल करने की घटनाएं कम होंगी और यात्रियों को ज्यादा भरोसेमंद सर्विस मिलेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट