• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह

भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह

दुनियाभर में कई WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक 'Under Review' में चले गए या अस्थायी रूप से ब्लॉक हो गए। अब Meta ने समस्या की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ मामलों में गलती हुई थी और प्रभावित अकाउंट्स को वापस एक्टिव कर दिया गया है।

भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह

Photo Credit: Pexels/ Anton

WhatsApp पर कई यूजर्स के अकाउंट अचानक Under Review में चले गए

ख़ास बातें
  • दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट अचानक Under Review में चले गए
  • Meta ने माना कि कुछ मामलों में गलती हुई और अकाउंट बहाल किए गए
  • कंपनी ने अभी तक समस्या की असली वजह और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी नहीं
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे (भारतीय समयानुसार) के बीच दुनियाभर में कई WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक अस्थाई रूप से बंद या ब्लॉक हो गए। अचानक, Facebook, X या Threads जैसे प्लेटफॉर्म पर शिकायतों की झड़ी लग गई। कई अकाउंट में "Under Review" मैसेज दिखाई दे रहा था, तो कई सीधा ब्लॉक किए जा चुके थें। हैरानी इस बात की थी कि ये सब बिना किसी स्पष्ट वजह बताए किया गया था। हालांकि, समस्या कुछ घंटों बाद फिक्स कर दी गई और अब Meta ने समस्या की पुष्टि करते हुए इसका कारण भी बताया है।

3 अगस्त, रात करीब 8 बजे से लेकर 9 बजे के बीच दुनियाभर में अचानक WhatsApp यूजर्स के अकाउंट या तो अस्थाई रूप से ब्लॉक कर दिए गए या उन्हें 'Under Review' रख दिया गया। इसकी शिकायत लेकर लोग सोशल मीडिया पर भी आएं। प्रभावित यूजर्स के मुताबिक, WhatsApp खोलने पर उन्हें एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है कि उनके अकाउंट की एक्टिविटी और डिवाइस से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अकाउंट कंपनी की Terms of Service का पालन करता है। साथ ही यह भी बताया गया कि आमतौर पर 24 घंटे के भीतर जांच का रिजल्ट शेयर किया जाएगा।

प्रभावित यूजर्स के रिप्लाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि समस्या को फिक्स होने में करीब 3-4 घंटे का समय लगा, लेकिन अधिकतर यूजर्स का अकाउंट वापस पहले के समान चालू हो गया था। अब Meta ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए लगातार संदिग्ध अकाउंट्स पर कार्रवाई करती रहती है। हालांकि, कंपनी ने माना कि कुछ मामलों में गलती भी हो सकती है। ऐसे मामलों में प्रभावित यूजर्स का एक्सेस जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जाती है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया (via Techcrunch) कि प्रभावित अकाउंट्स को दोबारा एक्टिव करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए, ताकि यूजर्स फिर से WhatsApp का इस्तेमाल कर सकें। हालांकि, Meta ने यह नहीं बताया कि यह समस्या ने किन देशों या क्षेत्रों के यूजर्स को प्रभावित किया और अचानक एकसाथ इतने यूजर्स के साथ एक समान समस्या होने के पीछे वजह क्या थी।

WhatsApp के दुनियाभर में 3 अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। ऐसे में अगर बड़ी संख्या में अकाउंट्स गलती से ब्लॉक या रिव्यू में चले जाते हैं, तो इसका असर हजारों यूजर्स पर पड़ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »