Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा

Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा

Photo Credit: Apple

Apple Pay कंपनी की डिजिटल पेमेंट सर्विस है जो सिक्योर और कॉन्टेक्टलेस पेमेंट की सुविधा देने का वादा करती है।

ख़ास बातें
  • Apple Pay ने बीते दिन हजारों यूजर्स को परेशान किया।
  • सर्विसेज इस्तेमाल करते समय यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • कई यूजर्स को पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कतें हुईं- रिपोर्ट
विज्ञापन

Apple Pay बीते दिन डाउन हो गया, जिसने हजारों यूजर्स को परेशान किया। एप्पल पे सर्विसेज डाउन होने के चलते कई यूजर्स को मनी ट्रांसफर में दिक्कतें हुईं, तो वहीं कई यूजर्स पेमेंट करने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे। सर्विसेज में आ रही दिक्कत की पुष्टि कंपनी की ओर से भी की गई जिसमें पता चला कि Apple Cash में कुछ समस्या आ रही थी। हालांकि कंपनी ने सर्विस में आई खराबी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही वजह बताई कि ऐसा किस कारण से हुआ था। 

Apple Pay ने बीते दिन हजारों यूजर्स को परेशान किया। Downdetector (via) के अनुसार, घंटों तक Apple Pay सर्विसेज 
इस्तेमाल करते समय यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स को पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कतें हुईं, वहीं, कई यूजर्स को पेमेंट्स करते हुए परेशानी का सामना करना पड़ा। Apple ने सिस्टम पेज पर इस बात की पुष्टि भी की कि Apple Cash में समस्या के चलते परेशानी आ रही है। 

Apple Pay goes down

Apple Pay डाउन होने के चलते यूजर्स को परेशानी हुई
Photo Credit: Downdetector

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि इसे कब तक ठीक किया जाएगा। हालांकि खबर लिखने के समय Apple System Status पेज पर Apple Pay का स्टेटस Available दिखा रहा था। वहीं, Apple Cash के लिए Apple Cash - Resolved Issue दिखा रहा था। इससे पता चलता है कि सर्विस में आई खामी को ठीक कर दिया गया है। हालांकि इससे साफ होता है कि कई घंटों तक यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

Downdetector को इसके लिए 1300 के करीब यूजर्स की रिपोर्ट प्राप्त हुईं। कहा गया है कि यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी कंपनी की सर्विस में आई बाधा के खिलाफ पोस्ट किए। Downdetector ने भी इसकी पुष्टि की कि कंपनी की सर्विस काफी समय तक बाधित रही। अभी भी यह साफ नहीं है कि आउटेज की वजह क्या थी। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि इसका असर कितने इलाकों पर पड़ा है। कई बार तकनीकी कारणों, या सर्वर की वजह से इस तरह की दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। ऐसे में यूजर्स के पास इंतजार करने के सिवाय कोई और विकल्प भी नहीं रह जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »