आगामी स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D सर्कुलेटिंग कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाने में आसानी होगी
Photo Credit: Redmi
इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच डिस्प्ले होगा
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Redmi K100 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल होंगे।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Redmi ने बताया है कि Redmi K100 Pro में कस्टम ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में अलग AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Redmi की इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 40,95,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का संयुक्त स्कोर मिला है। Redmi K100 Pro में 'Raging Engine' दिया जाएगा, जिससे इस स्मार्टफोन के प्रदर्शन में सुधार होने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज को 11 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
आगामी स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D सर्कुलेटिंग कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाने में आसानी होगी। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Redmi K100 Pro में फ्लैट रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ होगी। इसके कैमरा आइलैंड पर Sound by Bose की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं।
हाल ही में Xiaomi के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने बताया था कि इस सीरीज के Redmi K100 का टारगेट ऐसे कस्टमर्स होंगे जो बेहतर एक्सपीरिएंस के साथ फ्लैगशिप-ग्रेड एक्सपीरिएंस चाहते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन को Pro मॉडल्स के बाद पेश किया जाएगा। Redmi K100 Pro Max को Cabernet Red कलर में दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में कलर से मैच वाला मेटल का फ्रेम है। Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Redmi K100 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले
Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस