Android

Android - ख़बरें

  • WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए नया चैट प्रीव्यू फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स किसी बातचीत पर देर तक टैप करके उसके हालिया मैसेज बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे। इस दौरान सामने वाले को मैसेज पढ़े जाने का ब्लू टिक भी नहीं दिखाई देगा। नए फीचर में चैट को पिन, आर्काइव, म्यूट और डिलीट करने जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं। WABetaInfo ने इसे WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.44.11 में देखा है। फिलहाल यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग में है और आम यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता की तारीख सामने नहीं आई है।
  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
    OPPO एक बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का मॉडल नंबर PNC110 चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस सर्टिफिकेशन के JSON डेटा में फोन की Rated Battery Capacity 11,640mAh दर्ज है। इसे करीब 12,000mAh की Typical Capacity के तौर पर पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Android 17 मिलेगा और यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। हालांकि, OPPO ने अभी तक इस फोन के नाम, लॉन्च डेट और बाकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
  • iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
    चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 प्रोसेसर और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
    Samsung Galaxy A56 5G पर Flipkart पर डिस्काउंट मिल रहा है। फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Light Violet कलर में 33,348 रुपये में लिस्टेड है। इस पर SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,500 रुपये और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। क्रेडिट कार्ड ऑफर के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 30,848 रुपये हो जाती है। इसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है।
  • BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
    Krafton India ने अपने नए गेम BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह गेम 10 दिसंबर को लॉन्च होगा। इससे पहले कंपनी 20 नवंबर से 24 नवंबर तक Closed Beta Testing आयोजित करेगी। इसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के चुनिंदा गेमर्स को गेम खेलने का मौका मिलेगा। BGMI Air को कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। कंपनी के मुताबिक, Google Play पर गेम के लिए 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
  • 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
    Vivo की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की प्री-बुकिंग देश के कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी इन तीनों फोन को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,800mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।
  • OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
    आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। OnePlus 15T के रियर कैमरा सेटअप में डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा हैं। OnePlus 16T में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरटिंग सिस्टम हो सकता है।
  • Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    HONOR Magic 9 में 6.37 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 55 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
    Honor X9e s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन एक अफॉर्डेबल मोबाइल डिवाइस के तौर पर आता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 6 Gen 4 चिप से लैस होकर आता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है जिस पर MagicOS 10 की स्किन मिल जाती है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Oppo के नए ColorOS 17 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
    Honor X8e 4G को अजरबैजान में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.87 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर, 108MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7700mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।
  • iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Motorola का लेटेस्ट फोन Moto G47 Power मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स दिए हैं जिनमें इसकी बैटरी एक बड़ा हाइलाइट है। फोन 108MP कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट यहां लगा है। फोन के अंदर कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी पैक की है जो कि इसका हाइलाइट फीचर है।
  • Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
    Infinix GT 50 Pro को भारत में गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹69,999 है और यह 12GB RAM व 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम और गेमिंग के लिए GT Trigger बटन दिए गए हैं। फोन में 6,500mAh बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ कंपनी गेमिंग एक्सेसरीज का बंडल भी दे रही है।

Android - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »