कयास लगने लगे हैं कि क्या भारत में भी युवा यूजर्स के लिए मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सख्य नियम लागू होने वाले हैं?
WhatsApp भारत में कथित तौर पर यूजर्स से उनकी उम्र ऐप में जोड़ने को कह रहा है।
WhatsApp में कथित तौर पर लोगों से एज वैरिफिकेशन की जा रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में यूजर्स से मैसेंजर ऐप अब उनकी उम्र पूछ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में मैसेजिंग ऐप भारत में उम्र की बाध्यता को लागू कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय यूजर्स के लिए यह एक बड़ा बदलाव होगा क्योंकि भारत में WhatsApp के करोड़ों यूजर्स हैं जिनके लिए मैसेजिंग का अंदाज इससे बदल जाएगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
WhatsApp भारत में कथित तौर पर यूजर्स से उनकी उम्र ऐप में जोड़ने को कह रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि ऐप यूजर्स से उनकी उम्र को दर्ज करने के लिए कह रहा है। बतौर पोस्ट, ऐसा इसलिए है क्योंकि जल्द ही भारतीय सरकार ऐसा एक नियम लेकर आने वाली है। पोस्ट के बाद कयास लगने लगे हैं कि क्या भारत में भी युवा यूजर्स के लिए मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सख्य नियम लागू होने वाले हैं? खैर अभी अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
INDIA MAY FOLLOW OTHER COUNTRIES ON SOCIAL MEDIA AGE RULES
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) August 1, 2026
WhatsApp has started asking some users in India to add their date of birth. The app says this is because of upcoming Indian government rules.
Countries like Australia have already set a minimum age for social media, and… pic.twitter.com/hRx7EgAYG4
WhatsApp के इस कदम के पीछे अभी ऐप और सरकार की ओर से कोई भी अधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। मैसेजिंग ऐप के अधिकारिक सपोर्ट पेज पर उम्र पूछने के संबंध में कई बिंदु पाए जाते हैं। कंपनी का कहना है कि यूजर जब ऐप पर रजिस्टर करता है, या किसी विशेष फीचर का इस्तेमाल करता है तो ऐप उसे उम्र बताने के लिए आग्रह करता है। इसके अलावा अन्य जानकारी भी यूजर से मांगी जा सकती है।
WhatsApp का कहना है कि उम्र की जानकारी लेने से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कानूनी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। एज वैरिफिकेशन की मदद से प्लेटफॉर्म यूजर को सही अनुभव भी दे पाता है। जिसमें WhatsApp पर कुछ Meta AI फीचर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साथ ही स्टेटस और चैनल में दिखाए जाने वाले विज्ञापन भी इसमें शामिल हैं जिसमें कि यूजर की उम्र का पता होना आवश्यक हो जाता है। बहरहाल, भारत में सरकार और ऐप की ओर से अधिकारिक रूप से अभी ऐसे किसी भी नियम के लागू होने की कोई घोषणा नहीं की गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी