Upgraded

Upgraded - ख़बरें

  • Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
    Honor अपकमिंग फोन 12000mAh की विशाल बैटरी से लैस हो सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि कंपनी का नया फोन 12000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। कंपनी नई 11,790mAh बैटरी को टेस्ट कर रही है जिसे 43.86Wh के लिए रेट किया गया है।
  • 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
    Independence Day से पहले Apple पार्टनर iNvent ने Freedom to Upgrade ऑफर शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक चुनिंदा iPhone, MacBook और iPad को 24 महीने की No-Cost EMI पर खरीद सकते हैं। iPhone के लिए EMI 2,371 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है, जबकि iPhone 17 को 3,412 रुपये प्रति महीने की EMI पर खरीदा जा सकता है। पात्र पुराने डिवाइस पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। चुनिंदा MacBook पर 8 प्रतिशत छूट और 15,000 रुपये तक कैशबैक, जबकि iPad पर 5 प्रतिशत छूट और 6,000 रुपये तक कैशबैक दिया जा रहा है।
  • अब बिना खरीदे चलाइए iPhone! Apple ने लॉन्च किया नया अपग्रेड प्रोग्राम, ऐसे करता है काम
    Apple ने अमेरिका में Apple Upgrade प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक iPhone, Apple Watch, Mac और iPad को एकमुश्त खरीदने की बजाय मासिक भुगतान पर लीज पर ले सकेंगे। यह सर्विस Klarna के साथ शुरू की गई है और लीज पूरी होने पर ग्राहक नया मॉडल चुन सकते हैं, मौजूदा डिवाइस खरीद सकते हैं या उसे वापस कर सकते हैं। Apple Trade In से मासिक भुगतान कम किया जा सकता है, जबकि Apple Card यूजर्स को 3% Daily Cash मिलेगा। फिलहाल यह सेवा केवल अमेरिका में उपलब्ध है और इसके साथ Apple ने पुराने iPhone Upgrade Program को बंद करने का फैसला किया है।
  • iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
    iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले एक बार फिर से अपने कैमरा को लेकर सुर्खियों में आ गया है। फोन में कंपनी अबतक का सबसे धांसू हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड देने वाली है। फोन में नया कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इसमें नया और आकर्षक कलर शेड जोड़ा गया है जो कि डार्क चैरी के नाम से चर्चा में है।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
    Apple ने अभी iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल्स में A20 Pro चिप, 12GB RAM, नई LTPO Plus OLED डिस्प्ले और बेहतर AI फीचर्स मिल सकते हैं। Apple Siri को भी बड़े AI अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कैमरे में Variable Aperture सिस्टम, बड़ा बैटरी पैक और नया C2 Modem मिलने की चर्चा है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
  • Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
    Apple WWDC 2026 में कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पिटारा खोल दिया है। एपल ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपने नए सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम से पर्दा उठाया है। कंपनी ने Siri में बड़े बदलाव किए हैं। यह अब एक स्टैंडअलोन ऐप की तरह आता है जिसमें एक डार्क थीम वाला चैटबॉट स्टाइल UI दिया गया है। इसी के साथ Apple Intelligence पर कंपनी ने खास फोकस किया है।
  • iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिजाइन, कलर वेरिएंट्स फिर लीक! कैमरा होगा खास
    iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का डिजाइन एक बार फिर से लीक हो गया है। एपल की अपकमिंग सीरीज के लॉन्च में अभी कई महीने का समय बाकी है लेकिन लीक्स का सिलसिला नहीं रुक रहा है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया जा रहा है। वहीं, प्रोसेसर को लेकर अबकी बार बड़े चर्चे हैं।
  • फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
    Singapore Airlines ने अपने चुनिंदा विमानों में Starlink आधारित हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi लाने का ऐलान किया है। यह सर्विस 2027 से शुरू होगी और धीरे-धीरे A350 और A380 जैसे एयरक्राफ्ट में लागू की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, Starlink की मदद से यात्रियों को टेकऑफ से लैंडिंग तक तेज और स्मूद इंटरनेट मिलेगा, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और फाइल शेयरिंग जैसे काम आसान होंगे। खास बात यह है कि एयरलाइन अपनी मौजूदा फ्री Wi-Fi पॉलिसी को जारी रखेगी, जिससे कई कैटेगरी के यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क इंटरनेट मिलेगा।
  • Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!
    Windows 11 लैपटॉप समय के साथ स्लो हो जाता है, लेकिन इसे ठीक करने के लिए नया सिस्टम खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ आसान सेटिंग्स और बेसिक ऑप्टिमाइजेशन से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस काफी हद तक सुधार सकते हैं। Startup ऐप्स को बंद करना, स्टोरेज क्लीन रखना, बैकग्राउंड ऐप्स कम करना और विजुअल इफेक्ट्स घटाना जैसे स्टेप्स तुरंत असर दिखाते हैं। इसके अलावा Windows अपडेट, मालवेयर स्कैन और पावर मोड सेटिंग्स भी सिस्टम स्पीड पर असर डालती हैं। सही तरीके अपनाकर आप अपने लैपटॉप को फिर से स्मूद और फास्ट बना सकते हैं।
  • Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
    Apple अपकमिंग iPhone सीरीज में जबरदस्त कैमरा अपग्रेड कर सकती है। कथित रूप से एपल अपने आने वाले स्मार्टफोन्स को ऐसे कैमरा फीचर्स से लैस कर सकती है जो Vivo X300 Ultra और Huawei Pura 90 Pro Max जैसे फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकें।
  • Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
    एपल की योजना आईफोन्स में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देने की है। हालांकि, इस वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज में यह अपग्रेड होने की संभावना नहीं है। एक टिप्सटर ने बताया है कि 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ पहला आईफोन अगले कुछ वर्षों में लॉन्च किया जा सकता है। एपल ने iPhone 17 Pro मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल के कैमरा दिए हैं।
  • Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
    Google AI Pro प्लान के ग्राहकों को अब 2TB तक लिमिट के बजाय 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। Google One हेड शिमरित बेन-यायर ने X पर एक पोस्ट में इस अपडेट की घोषणा की। इस एक्सटेंडेड स्टोरेज का उपयोग गूगल ड्राइव, जीमेल और गूगल फोटोज जैसी गूगल सर्विस में किया जा सकता है। बढ़े हुए क्लाउड स्पेस से उन यूजर्स को बहुत फायदा होगा, जिनके फोन में वीडियो, इमेज और डॉक्यूमेंट समेत बड़ी मात्रा में कंटेंट है।
  • iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान
    Apple के iPhone कैमरा को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी 200MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रही है। लीक के मुताबिक यह 1/1.12-इंच का बड़ा सेंसर हो सकता है, जिसे फिलहाल मेन कैमरा के लिए ही जांचा जा रहा है। हालांकि यह अभी शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है और यह तय नहीं है कि इसे आने वाले iPhone में शामिल किया जाएगा या नहीं। Apple अब तक कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी पर फोकस करता रहा है, इसलिए यह बदलाव उसकी कैमरा रणनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है।
  • Google लाया गजब का AI प्लेटफॉर्म Stitch, खुद डिजाइन करें अपना ऐप और वेब पेज
    Google ने अपग्रेडेड Stitch प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। यह एक AI बेस्ड डिजाइन टूल है जो कि यूजर्स को ऐप क्रिएट करने और वेब इंटरफेस बनाने की सुविधा देता है, जिसमें सामान्य वायरफ्रेम के बजाय नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट का उपयोग होता है। इसमें अब एक नया इनफिनिट कैनवास है जो यूजर्स के आइडिया को शुरुआती सोच से लेकर वर्किंग प्रोटोटाइप तक तैयार होने का सुविधा देता है।
  • आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra? जानें क्या है Samsung का नया Galaxy Forever Program
    Samsung India ने Galaxy Forever Program लॉन्च किया है, जो कंपनी के फ्लैगशिप Galaxy स्मार्टफोन के लिए नई खरीद योजना है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक फोन की कीमत का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा 12 महीनों की बिना ब्याज EMI में चुका सकते हैं। इसके साथ Samsung Care+ प्रोटेक्शन प्लान भी शामिल किया गया है, जो पहले साल में एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर करता है। कंपनी के मुताबिक एक साल पूरा होने के बाद ग्राहक अपने फोन को अपग्रेड, रिटेन या रिटर्न करने का विकल्प चुन सकते हैं। फिलहाल यह योजना Galaxy S26 सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »