Samsung Galaxy S26 होगा बेस्ट कैमरा फोन! 24MP सेंसर के साथ नया फीचर लीक

कैमरा में कंपनी ने कथित तौर पर ऐसा एल्गोरिदम अपनाया है जो इसकी फोटोग्राफी क्वालिटी को बड़े स्तर तक अपग्रेड कर देगा।

Samsung Galaxy S26 होगा बेस्ट कैमरा फोन! 24MP सेंसर के साथ नया फीचर लीक
ख़ास बातें
  • Galaxy S26 के लॉन्च से ठीक पहले बड़ा खुलासा
  • इस सीरीज में अबतक का बेस्ट कैमरा अनुभव देने की तैयारी
  • यह नया नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम होगा जो फोटो को बड़े स्तर पर अपग्रेड करेगा।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 सीरीज में अबतक का सबसे बेस्ट कैमरा मिलेगा! Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। दावा किया गया है कि इस साल की गैलेक्सी S सीरीज में कंपनी अबतक का सबसे क्लीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने वाली है। कैमरा में कंपनी ने कथित तौर पर ऐसा एल्गोरिदम अपनाया है जो इसकी फोटोग्राफी क्वालिटी को बड़े स्तर तक अपग्रेड कर देगा। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung Galaxy S26 सीरीज के कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। Samsung इस सीरीज में अबतक का बेस्ट कैमरा अनुभव देने की तैयारी करके आई है। जाने माने टिप्स्टर Ice Universe की ओर से Galaxy S26 के लॉन्च से ठीक पहले एक जबरदस्त अपडेट जारी किया गया है। टिप्स्टर का कहना है कि अपकमिंग सीरीज में कंपनी ने कैमरा के लिए एक खास एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया है। यह नया नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम है जो फोटो को बड़े स्तर पर अपग्रेड करेगा। 

Ice Universe की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। कहा गया है कि एस26 सीरीज में कंपनी अपडेटेड कैमरा प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करने जा रही है जो फॉल्ट स्काई लाइन्स को पूरी तरह से हटा देगा। अबकी बार फोटो में यूनिफॉर्म, स्मूद ब्लू स्काई व्यू मिलने वाला है। यानी फोटो में कहीं कोई पैच नजर नहीं आएगा। आसमान अपने सबसे रियल कलर में नजर आने वाला है। 

लीक में कहा गया है कि कंपनी फोन के अंदर 24MP शूटिंग मोड शामिल करने जा रही है जो कि अत्यधिक हाई रिजॉल्यूशन को मेंटेन कर सकेगा। फोटो में जबरदस्त क्लियरिटी देखने को मिल सकती है। जूम करने भी फोटो आश्चर्यजनक रूप से क्लियर मिलेगी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी ऐसा कोई इशारा नहीं दिया गया है। टिप्स्टर को भरोसेमंद लीक्स के लिए जाना जाता है। बहुत संभावना है कि कंपनी एस26 सीरीज के साथ मार्केट में कैमरा कंपीटिशन को एक स्तर और ऊपर ले जा सकती है। गैलेक्सी ए26 सीरीज 25 फरवरी को पेश होने जा रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »