क्या है Jio का 51 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, जो दे रहा अनलिमिटिड 5G इंटरनेट

Reliance Jio अपने टेलीकॉम ग्राहकों के लिए 5G प्रीपेड प्लान की पेशकश करता है, जिसकी कीमत महज 51 रुपये है।

क्या है Jio का 51 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, जो दे रहा अनलिमिटिड 5G इंटरनेट

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

जियो 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Reliance Jio के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 3GB 4G डाटा मिलता है।
  • Jio के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता मौजूदा प्लान के जैसी रहती है।
विज्ञापन

अगर आप Reliance Jio यूजर्स हैं तो आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर आई है। जी हां जियो अपने टेलीकॉम ग्राहकों के लिए 5G प्रीपेड प्लान की पेशकश करता है, जिसकी कीमत महज 51 रुपये है। अब आपके लिए यह जानना बहुत ज्यादा जरूरी है कि आखिर यह प्लान क्या है? और यूजर्स को इस प्लान में क्या कुछ मिलता है। सबसे पहले तो यह कोई सामान्य प्रीपेड प्लान नहीं है तो इसमें आपको कोई सर्विस वैधता नहीं मिलेगी। वहीं यह प्लान कुछ शर्तों के साथ आता है, लेकिन अगर आप चीजों को ध्यान में रखते हैं तो यह आपको 4G प्लान में अनलिमिटेड 5G के लाभ प्रदान करता है। इस प्लान को रिचार्ज करने पर आप अनलिमिटेड 5G को उपयोग कर पाएंगे, चाहे आपने 5G का प्लान न लिया हो। आइए जियो के इस प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते है।

Reliance Jio का 51 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio का 51 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी का एक 5G अपग्रेड प्लान है। यह अपग्रेड प्लान 4G प्लान वाले यूजर्स को अपनी सर्विस 5G में बदलने की सुविधा प्रदान करता है। फिलहाल Jio सिर्फ 2GB डेली डाटा प्लान के साथ ही 5G सर्विस की सुविधा दे रहा है। ऐसे में अगर आप 5G नेटवर्क की सुविधा चाहते हैं और आपने 1.5GB डेली डाटा वाला प्लान लिया है तो आप कंपनी के 51 रुपये वाले प्लान में रिचार्ज कर सकते हैं।

इस प्लान की वैधता एक्टिव प्लान की वैधता के साथ चलती है। इस प्लान में कुल 3जीबी 4G डाटा दिया जाता है,वही इस प्लान में 5G डाटा अनलिमिटेड रहता है। यह प्लान 1 महीने तक की वैधता के साथ आने वाले 1.5GB डेली डाटा प्लान के साथ वैध है। Jio True 5G नेटवर्क पर कनेक्ट होने पर अनलिमिटेड 5G डाटा लागू होता है। हालांकि, इसके लिए डिवाइस का 5G सपोर्टेड होना जरूरी है। आपको बता दें कि 4G हाई-स्पीड डाटा की खपत के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

Reliance Jio अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए इस प्लान के अलावा अन्य 5G अपग्रेड प्लान भी प्रदान करता है। ग्राहक 101 रुपये और 151 रुपये वाले प्लान खरीद कर भी 5G में अपग्रेड कर सकते हैं। ये सभी प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G के साथ-साथ लिमिटेड स्तर पर 4G डाटा भी प्रदान करते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि आप किसी भी 5G अपग्रेड प्लान से रिचार्ज करते हैं तो वो सिर्फ आपके मौजूदा वैध प्लान के साथ ही एक्टिव रहता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »