Unisoc ने अपने 5G, 4G प्लेटफॉर्म पर एंड्रॉयड 15 अपग्रेड किया पेश, जानें फीचर्स

Unisoc ने अपने 5G और 4G मोबाइल प्लेटफॉर्म को एंड्रॉइड 15 में अपग्रेड करने का ऐलान किया है।

Unisoc ने अपने 5G, 4G प्लेटफॉर्म पर एंड्रॉयड 15 अपग्रेड किया पेश, जानें फीचर्स

Photo Credit: Unisoc

Unisoc ने अपने 5G, 4G मोबाइल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है।

ख़ास बातें
  • Unisoc ने अपने 5G और 4G मोबाइल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है।
  • 5G के लिए T820, T770, T765, T760 और T750 कवर होते हैं।
  • 4G के लिए T620, T619, T616, T615, T612 और T606 कवर होते हैं।
विज्ञापन
Unisoc ने अपने 5G और 4G मोबाइल प्लेटफॉर्म को एंड्रॉइड 15 में अपग्रेड करने का ऐलान किया है। यह अपडेट 5G के लिए T820, T770, T765, T760, T750 और 4G के लिए T620, T619, T616, T615, T612 और T606 जैसे प्लेटफॉर्म को कवर करता है। चिप निर्माता के अनुसार, अपग्रेड के जरिए परफॉर्मेंस बढ़ाना, सिक्योरिटी को बढ़ावा देना और यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स पेश करना है।


Android 15 Features


एंड्रॉइड 15 को एहेंस्ड मीडिया कैपेबिलिटी, कई डिवाइस फॉर्म फैक्टर्स के लिए बेहतर एडेप्टिबिलिटी और लो बैटरी कंजप्शन की पेशकश करते हुए प्रोडक्टिविटी को कारगर करने के लिए डिजाइन किया गया है। बेहतर ऐप परफॉर्मेंस और मजबूत प्राइवसी और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के साथ Unisoc के चिपसेट कई डिवाइसेज में एक रिफाइंड और सिक्योर यूजर्स एक्सीपीरियंस प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

इस अपग्रेड की खासियतों में से एक फ्रेम रेट स्टेबलाइजेशन स्कीम की शुरूआत है जो खासतौर पर गेमिंग के लिए तैयार की गई है, जो सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों में इंटीग्रेटेड है। इससे एक बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा Unisoc ने अपने फ्रेमवर्क के अंदर एक रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर को शामिल किया है, जो कई ऐप्लिकेशन में बेहतर और पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए सीपीयू परफॉर्मेंस, एल्गोरिदम, ऑडियो, वीडियो और एआई कोडेक टेक्नोलॉजी को ऑप्टिमाइज करता है।

Unisoc के अनुसार, इसने लोकल क्लाइमेट कंडीशन और यूजर्स की प्राथमिकताओं के लिए कई टेक्नोलॉजी ऑप्टिमाइजेशन किए हैं। इन इनोवेशन में एडवांस टेंप्रेचर मैनेजमेंट, बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस और एडवांस एआई कैपेसिटी शामिल हैं, जो स्टेबल और एनर्जी-एफिशिएंट ऑपरेशन सुनिश्चित करती हैं। इसके अलावा Unisoc ने 100 मेगापिक्सल फोटोग्राफी, कंटीन्यूअस शूटिंग, फोटो वॉटरमार्किंग और ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करते हुए अपनी फोटोग्राफिक फीचर्स को अपग्रेड किया है। इन एन्हांसमेंट का उद्देश्य भारतीय यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Unisoc, Android 15 Upgrade, 5G, 4G, Android 15 Features, Android 15
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  8. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »