Android की राह पर Apple! 200MP कैमरा के साथ आएगा iPhone, लेकिन कब? यहां जानें

Apple iPhone में 200MP कैमरा लाने की तैयारी कर रही है, लेकिन यह अपग्रेड जल्द नहीं आएगा। एक नई रिपोर्ट में इसके लॉन्च टाइमलाइन और सप्लाई चेन बदलावों का खुलासा हुआ है।

Android की राह पर Apple! 200MP कैमरा के साथ आएगा iPhone, लेकिन कब? यहां जानें

Apple iPhone में 200MP कैमरा लाने की तैयारी, लॉन्च में अभी वक्त

ख़ास बातें
  • iPhone में 200MP कैमरा 2028 में आने की संभावना
  • Apple Samsung के कैमरा सेंसर पर कर सकती है भरोसा
  • सप्लाई चेन मजबूत करने पर Apple का फोकस
विज्ञापन

Apple आने वाले सालों में iPhone कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव कर सकती है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले iPhone पर काम कर रही है, लेकिन यह अपग्रेड जल्द देखने को नहीं मिलेगा। इन्वेस्टमेंट बैंक Morgan Stanley के रिसर्चर्स का कहना है कि Apple यह हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा 2028 में लॉन्च होने वाली iPhone 21 सीरीज में पेश कर सकती है। यानी फिलहाल आने वाली iPhone 18 या उससे पहले की सीरीज में 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद कम है।

Apple Insider द्वारा देखे गए नोट के मुताबिक, Apple इस बार कैमरा सप्लाई चेन को लेकर ज्यादा सतर्क है। दावा किया गया है कि 200MP कैमरा सेंसर के लिए Apple Samsung के साथ काम कर सकती है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि Apple किसी एक सप्लायर पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहती। इससे न सिर्फ सप्लाई बेहतर तरीके से मैनेज की जा सकेगी, बल्कि लंबे समय में लागत को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

इस फैसले के पीछे अमेरिका में कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की रणनीति भी बताई जा रही है। पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Samsung, iPhone के लिए CMOS इमेज सेंसर को अपने ऑस्टिन, टेक्सास प्लांट में तैयार कर सकती है। वहीं, कैमरा सेंसर के मौजूदा सप्लायर Sony को लेकर कहा जा रहा है कि वह अभी Samsung की 200MP टेक्नोलॉजी के बराबर समाधान पेश नहीं कर पाई है।

कैमरा के अलावा Apple अपने दूसरे अहम कंपोनेंट्स की सप्लाई चेन पर भी नजर रखे हुए है। रिपोर्ट में बताया गया है कि LiDAR सेंसर के लिए Apple, Sony के साथ-साथ अब STMicro से भी बातचीत कर रही है, ताकि सप्लायर्स की संख्या बढ़ाई जा सके। हालांकि, Face ID सेंसर के मामले में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता। Morgan Stanley का मानना है कि Face ID सेंसर की सप्लाई अभी भी एक ही सप्लायर के पास रहेगी।

दिलचस्प बात यह है कि Face ID टेक्नोलॉजी में बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है। रिसर्चर्स का दावा है कि 2027 में, यानी iPhone की 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर, Apple अंडर-डिस्प्ले Face ID टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है। इससे डिस्प्ले डिजाइन में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »