इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज की विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। इसमें हिंज स्ट्रक्चर भी बेहतर हो सकता है। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किे गए Oppo Find N5 की जगह लेगा
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में हिंज स्ट्रक्चर भी बेहतर हो सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज की विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। इसमें हिंज स्ट्रक्चर भी बेहतर हो सकता है। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किे गए Oppo Find N5 की जगह लेगा।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि Oppo Find N6 को TÜV Rheinland की टेस्टिंग में 'सबसे फ्लैट' फोल्डेबल स्मार्टफोन कहा गया है। इसमें टाइटेनियम एलॉय हिंज और अलग मेमोरी ग्लास सॉल्यूशन हो सकता है जिससे क्रीज की विजिबिलिटी कम होगी और ड्यूरेबिलिटी में सुधार होगा।
इस वर्ष एक अन्य बड़ी स्मार्टफोन कंपनी भी इसी तरह का फोल्डेबल डिजाइन पेश कर सकती है। शॉर्ट ऐप TikTok पर एक यूजर ने कथित तौर पर Oppo Find N6 का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें यह स्मार्टफोन का इनर डिस्प्ले लगभग बिना क्रीज के दिख रहा है। इसे अनफोल्ड करने पर बहुत कम क्रीज है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की योजना है।
हाल ही में Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhou Yibao ने बताया था कि कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 होगा। इस स्मार्टफोन को मार्च में चाइनीज न्यू ईयर के जश्न के बाद लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले Yibao ने आगामी स्मार्टफोन का टीजर भी दिया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को ऑरेंज और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Find N6 को चीन के अलावा दक्षिण एशिया और यूरोप के चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की संभावना कम है। Oppo Find N6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें AI Pen के लिए सपोर्ट हो सकता है। Oppo Find N5 में 8.12 इंच 2K (2,480 x 2,248 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन 6.62 इंच 2K (2,616 x 1,140 पिक्सल) की है। Oppo Find N6 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत