इस स्मार्टफोन को भारत में सात मार्च को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Realme C83 5G के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी
चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Realme C83 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh Titan बैटरी दी जाएगी। Realme C83 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी।
Realme की वेबसाइट पर बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को भारत में सात मार्च को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Realme C83 5G के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन को Blooming Purple और Sprouting Green कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। Realme C83 5G का डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 13,499 रुपये, 4 GB + 128 GB का 14,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 17,499 रुपये का होगा। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें बैक पैनल के नीचे दाएं कोने पर Realme की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें फ्लैट फ्रेम दिया गया है। Realme C83 5G में 7,000 mAh Titan बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने बताया है कि इसकी बैटरी लगभग 27.7 घंटे का वीडियो प्लेबैक और लगभग 6.5 दिनों का म्यूजिक प्लेबैक और लगभग 2.43 दिनों की कॉलिंग उपलब्ध कराएगी। यह सिंगल चार्ज में 15 घंटे से अधिक की गेमिंग दे सकती है। इस स्मार्टफोन की बैटरी बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी।
भारत में हाल ही में Realme P4 Lite की बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी