Lenskart के मुताबिक, NPCI के UPI Circle प्लेटफॉर्म के जरिए स्मार्ट ग्लास सीधे यूजर के बैंक अकाउंट से लिंक होंगे।
Photo Credit: Lenskart
Lenskart B Camera Smartglasses आने वाले महीनों में लॉन्च होंगे
Lenskart ने अपने अगले B Camera Smartglasses में डायरेक्ट UPI पेमेंट फीचर की घोषणा कर दी है। कंपनी ने यह अपडेट Global Fintech Festival (GFF) 2025, मुंबई में पेश किया। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स QR कोड स्कैन करके और वॉइस कमांड से पेमेंट कर पाएंगे, फोन या PIN की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसी इवेंट में स्मार्ट वियरेबल्स के लिए UPI सपोर्ट जोड़े जाने की घोषणा की थी। इसका मकसद डिजिटल ट्रांजैक्शन को और तेज, आसान और हैंड्स-फ्री बनाना है।
Lenskart के मुताबिक, NPCI के UPI Circle प्लेटफॉर्म के जरिए स्मार्ट ग्लास सीधे यूजर के बैंक अकाउंट से लिंक होंगे। यूजर वॉइस कमांड के जरिए ऑथेंटिकेशन और ट्रांजैक्शन पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से कर सकते हैं। Lenskart का कहना है कि इस इनोवेशन से रोजमर्रा के पेमेंट्स और भी सीमलेस और आसान हो जाएंगे।
B Camera Smartglasses में सिर्फ पेमेंट ही नहीं, बल्कि ऑन-द-गो POV कैमरा और AI फीचर्स भी शामिल हैं। यानी यूजर अपनी आंखों के सामने से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, फोटो क्लिक कर सकता है और स्मार्ट AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकता है।
Lenskart के चेयरमैन और CEO, पीयूष बंसल ने इस मौके पर कहा, "स्मार्ट ग्लास का रोल हमारे रोजमर्रा के जीवन में लगातार बढ़ रहा है। पेमेंट्स इसका एक अहम हिस्सा हैं और हम इसे और आसान बनाने के लिए कैमरा में डायरेक्ट UPI फीचर ला रहे हैं। इससे यूजर्स को फोन या PIN निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।"
कंपनी ने बताया कि B Camera Smartglasses आने वाले महीनों में लॉन्च होंगे। ये कदम भारत में वियरेबल टेक और UPI पेमेंट्स के लिए भी बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो रोजाना स्मार्ट और फास्ट पेमेंट्स करना पसंद करते हैं।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में NPCI ने UPI से जुड़े कई नए हाई-टेक फीचर्स अनाउंस किए थे। इनमें से एक यही फीचर था, जिसमें यूजर्स अपने वियरेबल स्मार्ट ग्लासेस के जरिए छोटे पेमेंट्स कर पाएंगे। बस QR कोड स्कैन करना होगा और वॉइस कमांड देना होगा और पेमेंट ऑटोमैटिकली हो जाएगा। इसमें ना मोबाइल की जरूरत होगी और ना PIN की। यह फीचर फिलहाल UPI Lite ट्रांजैक्शन के लिए होगा और छोटे पेमेंट्स जैसे रिटेल, ट्रांजिट या फूड पेमेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
स्मार्ट ग्लास पेमेंट्स के साथ ही NPCI ने ऑन-डिवाइस बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन भी शुरू किया है। यानी अब आप फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से UPI पेमेंट कर सकते हैं, बिना PIN डाले। यह सुविधा ऑप्शनल होगी और हर ट्रांजैक्शन बैंक द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। NPCI के मुताबिक यह फीचर खासकर सीनियर सिटीजन और नए यूजर्स के लिए काफी मददगार रहेगा, जिन्हें PIN डालने में दिक्कत होती है।
इसके अलावा, अब Aadhaar-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन से भी UPI PIN सेट या रीसेट किया जा सकेगा। UIDAI की FaceRD App के जरिए यूजर का वेरिफिकेशन होगा, ताकि कार्ड न रखने वाले यूजर्स के लिए ऑनबोर्डिंग और आसान हो सके।
फिलहाल बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन सिर्फ 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर लागू रहेगा। अगर कोई यूजर 90 दिन तक इसका इस्तेमाल नहीं करता या अपना PIN बदल देता है, तो यह फीचर अपने आप डिसेबल हो जाएगा। NPCI ने बैंकों और UPI ऐप्स को कहा है कि वे डिवाइस कम्पैटिबिलिटी और सिक्योरिटी चेक्स का पूरा ध्यान रखें।
यूजर QR कोड स्कैन करके और वॉइस कमांड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इस प्रोसेस में फोन या PIN की जरूरत नहीं होती।
हां, NPCI का कहना है कि यह NPCI के UPI Circle प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे बैंक अकाउंट से लिंक होगा और ऑथेंटिकेशन व ट्रांजैक्शन पूरी तरह से सिक्योर होंगे।
इसमें ऑन-द-गो POV कैमरा, AI फीचर्स, वॉइस कमांड सपोर्ट और स्मार्ट ट्रैकिंग टूल्स मौजूद होंगे।
Lenskart ने बताया है कि B Camera Smartglasses आने वाले महीनों में लॉन्च होंगे, लेकिन अभी फाइनल डेट नहीं आई है।
नहीं, पेमेंट और ऑथेंटिकेशन पूरी तरह से स्मार्ट ग्लास के अंदर डायरेक्ट फीचर के जरिए काम करेगा, फोन या ऐप की जरूरत नहीं होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ