MacBook Pro को Apple 2026 के अंत में पेश कर सकती है।
Photo Credit: Unsplash
MacBook Pro को Apple 2026 के अंत में पेश कर सकती है। (सांकेतिक फोटो)
MacBook Pro के लिए Apple इस साल बड़े बदलाव पेश कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी के अपकमिंग लैपटॉप को लेकर चर्चा लगातार जोरों पर है। MacBook Pro में कंपनी OLED डिस्प्ले ला सकती है। अब लेटेस्ट अपडेट कहता है कि मैकबुक के नए मॉडल में Dynamic Island भी मिलेगा, और टच फीचर में भी यह सहायक होगा। यानी इस साल का MacBook Pro बेहद खास होने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से।
MacBook Pro को Apple OLED टच डिस्प्ले के साथ पेश करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग के Mark Gurman की मानें तो कंपनी मैकबुक में पहली बार ऐसे फीचर्स पेश करेगी जो इससे पहले कभी नहीं थे। कथित तौर पर इसमें टच स्क्रीन पहली बार इस्तेमाल होगी। इसमें iPhone 17 Pro के जैसे ही Dynamic Island भी आ सकता है जो मैकबुक डिस्प्ले के सेंटर टॉप में मौजूद होगा। हालांकि यह साइज में काफी छोटा होगा। खबर है कि कंपनी के इस लैपटॉप में Samsung डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसके लिए तैयारी पूरी है।
MacBook Pro को Apple 2026 के अंत में पेश कर सकती है। चौथी तिमाही में कंपनी इसे मार्केट में उतार सकती है। कंपनी इनमें पतली चेसिस का इस्तेमाल करेगी। लैपटॉप में 2nm प्रोसेस पर बना M6 सीरीज का चिपसेट होगा। नए लैपटॉप मॉडल्स में M6 Pro और M6 Max चिप इस्तेमाल की जा सकती हैं। यह इकलौता मॉडल होगा जिसमें कंपनी mini LED से OLED डिस्प्ले में स्विच करने जा रही है। मैकबुक प्रो को दो साइज में पेश किया जा सकता है। नए MacBook Pro में 14 इंच और 16 इंच के मॉडल आ सकते हैं।
नए MacBook Pro 2026 के लॉन्च में अभी काफी समय है। एपल की ओर से अधिकारिक रूप से अभी इन मॉडल्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में इनके स्पेसिफिकेशंस लगातार चर्चा में हैं और लीक्स में सुर्खियां बटोर रहे हैं। नए मॉडल्स के सामने आ रहे स्पेसिफिकेशंस को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। किसी मॉडल में इससे पहले इतने बड़े अपग्रेड कंपनी ने एकसाथ नहीं किए थे। इसलिए एपल का यह नया लैपटॉप बेहद खास होने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!