इंटरनेशनल मार्केट में Honor Magic V6 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की शुरुआत से एक दिन पहले 1 मार्केट को लॉन्च किया जाएगा
Photo Credit: Honor
यह पिछले वर्ष फरवरी में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Honor Magic V5 की जगह लेगा
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Honor Magic V6 में सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट में ट्रिपल कैमरा और डुअल LED फ्लैश होगा। यह पिछले वर्ष फरवरी में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Honor Magic V5 की जगह लेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का रेड कलर में खुलासा किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Honor ने आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया है। कंपनी की वेबसाइट पर भी Honor Magic V6 के लिए एक लैंडिंग पेज पर इस स्मार्टफोन को विभिन्न एंगल्स से दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन रेड कलर में है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें तीन कैमरा और डुअल LED फ्लैश है। Honor Magic V6 में हिंजेज थिन दिख रही हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें थिन बेजेल्स दिख रहे हैं। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
इंटरनेशनल मार्केट में Honor Magic V6 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की शुरुआत से एक दिन पहले 1 मार्केट को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Honor Robot फोन और कंपनी का पहला ह्युमनॉइड रोबोट भी पेश किया जाएगा। Honor Magic V5 में 7.95 इंच 2K 8T LTPO डिस्प्ले (2,172 × 2,352 पिक्सल्स ) है। इसमें 6.45 इंच 8T LTPO OLED सेकेंडरी डिस्प्ले (1,060 × 2,376 पिक्सल्स) दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल और 4,320 Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करते हैं।
Honor Magic V5 में इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर इस फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0.1 पर चलता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.6 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट