• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट देगा Apple और Meta को टक्कर, टेलीप्रॉम्प्टर मोड से लेकर धांसू AI फीचर्स

Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट देगा Apple और Meta को टक्कर, टेलीप्रॉम्प्टर मोड से लेकर धांसू AI फीचर्स

Lenovo अपने कई प्रोडक्ट CES 2026 में पेश करने वाला है, जिनमें से एक Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट है।

Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट देगा Apple और Meta को टक्कर, टेलीप्रॉम्प्टर मोड से लेकर धांसू AI फीचर्स

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ThinkReality A3 में स्मार्ट ग्लासेस हैं।

ख़ास बातें
  • Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट में एक बिल्ट-इन टेलीप्रॉम्प्टर दिया गया है।
  • Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट में टच और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं।
  • Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट में एआई एसिस्टेंट Lenovo Qira भी मिल रहा है।
विज्ञापन

Lenovo अपने कई प्रोडक्ट CES 2026 में पेश करने वाला है, जिनमें से एक Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट है। कई उत्पाद सिर्फ कॉन्सेप्ट हैं और कुछ इस साल के आखिर में दस्तक देंगे। विंडोज लेटेस्ट ने नए Lenovo AI ग्लासेस  के बारे में काफी कुछ खुलासा करते हुए फोटो जारी की हैं। इन कॉन्सेप्ट ग्लासेस को एक सामान्य वियरेबल डिवाइस को पर्सनल AI हेडसेट के तौर पर उपयोग करने के लिए तैयार किया गया है। Lenovo अपने इस डिवाइस में कई फीचर्स शामिल किए हैं। यहां हम आपको Lenovo AI ग्लासेज कॉन्सेप्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट की खासियतें


रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट में प्रेजेंटेशन या स्पीकिंग के लिए एक बिल्ट-इन टेलीप्रॉम्प्टर दिया गया है। यह फीचर प्रेजेंटर्स, स्ट्रीमर्स या अधिकतर समय कैमरे के सामने बोलने वाले यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। कंपनी ने इस ग्लासेस में टच और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं। यूजर्स एक स्टैंडअलोन डिवाइस के तौर पर कॉल को हैंडल कर सकते हैं, म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं या जानकारी तक तुरंत पहुच सकते हैं।

Lenovo इन ग्लासेस में अपना एआई एसिस्टेंट Lenovo Qira भी दे रहा है। सबसे खास बात यह है कि Qira सीधे ग्लासेस पर नहीं चलता। इसके बजाय यह कनेक्टेड स्मार्टफोन या कंप्यूटर की प्रोसेसिंग कैपेसिटी पर निर्भर करता है। इस ऑफलोडेड अप्रोच का मतलब है कि ग्लासेस को हैवी AI वर्कलोड मैनेज करने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह भी है कि एसिस्टेंट का उपयोग करने के लिए यूजर्स को एक पेयर्ड डिवाइस को पास रखना होगा। 

कनेक्ट होने पर Qira सब-मिलीसेकंड रियल टाइम लाइव ट्रांसलेशन और इमेज रिकग्निशन की सुविधा प्रदान करता है। इन फीचर्स को चालू करने के लिए फ्रेम के फ्रंट एक कैमरा भी लगा है। Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट एक बार चार्ज होकर 8 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। एआई एक और फीचर भी प्रदान करता है, जिसे कैच मी अप कहा जाता है, जो दिन की शुरुआत में कई डिवाइसेज पर नोटिफिकेशन की समरी देता है। आपको बता दें कि Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट का वजन करीब 45 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »