Samsung आज Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपनी Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Samsung आज Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपनी Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस इवेंट में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra दस्तक देंगे। कोरियन टेक दिग्गज ने लॉन्च से पहले ही इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च इवेंट लाइव देख सकते हैं और आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्या कुछ खास हो सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी, 2026 को सैन फ्रांसिस्को में 10AM PT (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) शुरू होगा। गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट सैमसंग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। सैमसंग लवर्स कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपडेट पा सकते हैं। इस इवेंट में लॉन्च होने वाली गैलेक्सी एस26 सीरीज बीते साल लॉन्च हुई गैलेक्सी S25 लाइनअप की जगह लेगी। सैमसंग इस बार हार्डवेयर और एआई दोनों में अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए काफी कुछ नया ला सकता है।
Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की डिस्प्ले, Galaxy S26 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले और Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इन तीनों ही डिवाइस में कंपनी का नया M14 AMOLED पैनल इस्तेमाल हो सकता है। Galaxy S26 सीरीज में देश के आधार पर Exynos 2600 प्रोसेसर या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट इस्तेमाल हो सकता है। Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी मिलेगी, Galaxy S26 Plus में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Galaxy S26 और S26 Plus के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स