• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • JioFrames: Jio का AI वाला स्मार्ट चश्मा हुआ अनाउंस, Meta के स्मार्ट ग्लासेस को मिला तगड़ा राइवल!

JioFrames: Jio का AI वाला स्मार्ट चश्मा हुआ अनाउंस, Meta के स्मार्ट ग्लासेस को मिला तगड़ा राइवल!

JioFrames AR स्मार्ट ग्लासेस को Reliance AGM 2025 में पेश किया गया। इसमें AI, मल्टीलैंगुएज सपोर्ट और HD फोटो-वीडियो कैप्चर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

JioFrames: Jio का AI वाला स्मार्ट चश्मा हुआ अनाउंस, Meta के स्मार्ट ग्लासेस को मिला तगड़ा राइवल!

Photo Credit: RIL

ख़ास बातें
  • Reliance AGM 2025 में JioFrames स्मार्ट AR ग्लासेस लॉन्च
  • वॉयस कंट्रोल, AI इंटिग्रेशन और मल्टीलैंगुएज सपोर्ट
  • साथ में Riya AI, JioPC और JioStar की भी घोषणा
विज्ञापन

Reliance Industries ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (Reliance AGM 2025) में कई बड़े ऐलान किए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाला प्रोडक्ट रहा JioFrames, जो Meta-Ray-ban के साथ-साथ कई अन्य ब्रांड्स के स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। ये कोई नॉर्मल चश्मा नहीं है, बल्कि स्मार्ट AR-इनेबल्ड आईवियर है, जो Reliance Jio के पूरे डिजिटल इकोसिस्टम से कनेक्ट होता है।

कंपनी ने AGM में बताया कि JioFrames को खास तौर पर वॉयस कंट्रोल, AI इंटिग्रेशन और सीमलेस कनेक्टिविटी के साथ डिजाइन किया गया है। ये सिर्फ एक आईवियर नहीं, बल्कि आने वाले समय में “पर्सनल टेक असिस्टेंट” जैसा काम करेगा। लॉन्च के समय यह कई भारतीय भाषाओं के समर्थन के साथ आएगा। इससे भारतीय ग्राहक इसके जरिए Jio के मल्टीलैंगुएज AI वॉयस असिस्टेंट से आसानी से बात कर सकेंगे। 

Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस राइवल HD फोटोज खींच सकता है और HD वीडियो भी कैप्चर कर सकता है। इसके जरिए यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग भी कर सकता है। वहीं, यूजर्स इसके जरिए कॉल कर सकते हैं मीटिंग अटैंड कर सकते हैं और म्यूजिक आदि भी सुन सकते हैं।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने इस प्रोडक्ट की घोषणा करते हुए कहा, "जियोफ्रेम्स पलों को कैद करने से कहीं आगे जाता है। किताब पढ़ रहे हैं? बस समरी या कॉन्टेक्ट मांगें। कोई नई क्यूजीन बना रहे हैं? व्यस्त रहते हुए स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस प्राप्त करें। किसी नए शहर की यात्रा कर रहे हैं? अपने आस-पास के साइटसींग प्लेस के बारे में तुरंत जानें।"

AGM का पूरा फोकस इस बार AI और डिजिटल डिवाइस पर रहा। Mukesh Ambani ने Jio की नई AI-ड्रिवन स्ट्रैटेजी शेयर करते हुए बताया कि कैसे कंपनी अब AI-फर्स्टअप्रोच पर काम करेगी।

इस दौरान कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए गए। इनमें JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को पर्सनलाइज्ड अनुभव देने के लिए Jio का AI वॉयस असिस्टेंट Riya, JioPC और AI-बेस्ड मीडिया इनिशिएटिव JioStar शामिल हैं।

AGM 2025 में Jio ने अपने आने वाले IPO प्लान्स की झलक भी दिखाई है। इसके अलावा, AI और टेक्नोलॉजी पर खास जोर रहा है, जो कंपनी की भविष्य को लेकर प्लानिंग साफ दिखाता है। JioCinema और JioMart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी नए बदलावों का ऐलान किया गया है।

JioFrames क्या है?

JioFrames Reliance का नया स्मार्ट AR-इनेबल्ड आईवियर है, जो AI और वॉयस कंट्रोल के साथ आता है।

JioFrames से क्या-क्या किया जा सकता है?

इससे आप HD फोटो-वीडियो कैप्चर, लाइव स्ट्रीमिंग, कॉलिंग, मीटिंग अटेंड और म्यूजिक सुन सकते हैं।

JioFrames किसके मुकाबले उतारा गया है?

यह Meta Ray-Ban और अन्य ग्लोबल स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देगा।

इसमें कितनी भाषाओं का सपोर्ट है?

JioFrames लॉन्च के समय कई भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आएगा।

RIL AGM 2025 में और कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए?

RIL AGM में Jio का AI असिस्टेंट Riya, JioPC और AI-बेस्ड JioStar की घोषणा की गई।

RIL AGM में और क्या बड़ा ऐलान हुआ?

Reliance ने अपने IPO प्लान्स की झलक दिखाई और JioCinema व JioMart पर नए बदलावों का ऐलान किया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »