Meta भारत में Oakley के साथ ला रहा अपने नए स्मार्ट ग्लास, जानें कीमत और फीचर्स

मेटा अब भारत में आखिरकार Oakley के साथ मिलकर अपने नए स्मार्ट ग्लासेज लेकर आ रहा है।

Meta भारत में Oakley के साथ ला रहा अपने नए स्मार्ट ग्लास, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Meta

Oakley Meta स्मार्ट ग्लास में एक बिल्ट-इन कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oakley Meta स्मार्ट ग्लास में एक बिल्ट-इन कैमरा दिया गया है।
  • Oakley Meta स्मार्ट ग्लास डायरेक्ट फ्रेम में बिल्ट मेटा AI के साथ आते है।
  • Oakley Meta स्मार्ट ग्लास अल्ट्रा एचडी 3K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है।
विज्ञापन

मेटा अब भारत में आखिरकार Oakley के साथ मिलकर अपने नए स्मार्ट ग्लासेज लेकर आ रहा है। नए Meta–Oakley स्मार्ट ग्लासेज में मेटा का हार्डबेयर और Oakley का फ्रेम एस्थेटिक्स शामिल किए जाएंगे। स्मार्ट ग्लासेज में बिल्ट इन कैमरा, ओपन ईयर स्पीकर, अल्ट्रा एचडी 3K वीडियो रिकॉर्डिंग और कई भारत के लिए खास फीचर्स जैसे कि हिंदी सपोर्ट, फिटनेस इंटीग्रेशन औऱ हैंड्स फ्री वीडियो कैप्चर शामिल होंगे। आइए आगामी Oakley Meta स्मार्ट ग्लासेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oakley Meta Smart Glasses Price

Oakley Meta स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में 41,800 रुपये होगी। ये प्रीमियम स्मार्ट आईवियर सेगमेंट को कवर करेंगे। ये स्मार्टग्लास प्री-ऑर्डर के लिए 25 नवंबर को सनग्लास हट की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। वहीं 1 दिसंबर, 2025 से सनग्लास हट और कई अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए देशभर के स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। मेटा के अनुसार, Oakley Meta स्मार्ट ग्लासेज 6 फ्रेम और लेंस कलर कॉम्बिनेशन के ऑप्शन में उपलब्ध होंगे, जो सभी प्रिस्क्रिप्शन लेंस के साथ कंपेटिबल हैं। स्मार्टग्लास कई लेंस ऑप्शन जैसे कि प्रिज्म रूबी, प्रिज्म पोलर ब्लैक, प्रिज्म डीप-वाटर, ट्रांजिशन एमेथिस्ट, ट्रांजिशन ग्रे और एक क्लियर लेंस में उपलब्ध होंगे।

Oakley Meta Smart Glasses Features

Oakley Meta स्मार्ट ग्लास में एक बिल्ट-इन कैमरा, ओपन-ईयर स्पीकर और अल्ट्रा एचडी 3K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। ये सभी फीचर्स मेटा के इंटीग्रेटेड एआई असिस्टेंट पर चलते हैं। ये ग्लास डायरेक्ट फ्रेम में बिल्ट मेटा एआई के साथ आते हैं, जो अंग्रेजी और हिंदी दोनों में वॉयस इंटरैक्शन का सपोर्ट करता है। यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए सवाल पूछ सकते हैं, जानकारी पा सकते हैं, कॉल रिसिव कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और मीडिया को कंट्रोल कर सकते हैं। मेटा एआई ऐप सेटिंग्स के जरिए हिंदी सपोर्ट को चालू किया जा सकता है। मेटा भारत के लिए खास फीचर्स जैसे कि UPI लाइट पेमेंट आदि भी ला रहा है।

इन स्मार्ट ग्लासेज को हे मेटा टेक ए वीडियो कहकर वॉयस एसिस्टेंस को एक्टिवेट किया जा सकता है। इस कमांड के साथ यूजर्स साइकिल चलाते हुए, रनिंग करते हुए या ट्रेनिंग करते हुए हैंड्स फ्री वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। ये ग्लासेज पानी से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग से लैस हैं, जिससे ये पानी के छींटों और लाइट के कॉन्टैक्ट में आने पर भी सुरक्षित रहते हैं। ओपन ईयर स्पीकर फ्रेम में इंटीग्रेट हैं, जो ऑडियो प्लेबैक को चालू करते हुए यूजर्स को एंबिएंट लाइट सुनने की सुविधा प्रदान करते हैं।

Meta ग्लासेज की बैटरी सामान्य उपयोग में 8 घंटे तक और स्टैंडबाय पर 19 घंटे चल सकती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी लगभग 20 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। स्मार्ट ग्लास के साथ एक पोर्टेबल चार्जिंग केस आता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग के लिए 48 घंटे तक की अतिरिक्त पावर मिलती। ये ग्लासेज स्ट्रावा और गार्मिन जैसे ऐप्स का भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स अपने फोन या स्मार्टवॉच को देखे बिना ही अपनी एक्टिविटी का डाटा ट्रैक कर सकते हैं। ये ग्लासेज रनिंग करने वाले, साइकिल चलाने वाले और अन्य आउटडोर एक्टिविटी करने वालों के लिए बेहतर हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »