WhatsApp यूजर्स हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
Photo Credit: Pexels/Anton
वॉट्सऐप से ऑडियो-वीडियो कॉलिंग हो सकती है।
WhatsApp यूजर्स हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। वर्तमान में WhatsApp सिम बाइडिंग नियम का पालन करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस नए नियम के तहत फोन में एक्टिव सिम कार्ड नहीं होने पर WhatsApp काम नहीं कर पाएगा। मौजूदा नियम काफी सरल हैं, जिनके चलते साइबर फ्रॉड या फिशिंग अटैक की बहुत संभावना रहती है। सरकार ने इसी खामी को दूर करने और यूजर्स की सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सिम-बाइंडिंग प्रक्रिया में फोन नंबर से जुड़ा फिजिकल सिम कार्ड फोन में मौजूद रहना चाहिए और हमेशा एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद ही मैसेजिंग ऐप की सर्विस काम करेगी। अगर यूजर्स ने अपने फोन से सिम कार्ड बाहर निकाला या डिएक्टिवेट किया तो उस नंबर से जुड़े मैसेजिंग अकाउंट का उपयोग नहीं होगा। WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स पर इसका गहरा असर होगा।
WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म में नए नियम लागू करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट Android 2.26.8.6 बीटा वर्जन में नजर आया है। WABetaInfo ने Instagram पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वॉट्सऐप को कोड-बेस्ड प्रोसेस के जरिए सिम एक्टिवेशन को वेरिफाई करते हुए नजर आया है। इससे सुझाव मिलता है कि भारत में यूजर्स के लिए सिम वेलिडेशन जल्द ही अनिवार्य हो सकता है।
वर्तमान में भारत में यूजर्स किसी भी फोन पर 6 डिजिट के कोड का इस्तेमाल करके वॉट्सऐप में लॉगिन कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें यह वेरिफाई करने की जरूरत नहीं है कि रजिस्टर्ड सिम कार्ड उस फोन में एक्टिव है या नहीं। शुरुआती लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम यह वेरिफाई नहीं करता है कि वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक सिम एक्टिव है या नहीं। इस सिस्टम से गलत इस्तेमाल की संभावना रहती है, खासतौर पर डिस्कनेक्ट होने या रिअसाइन फोन नंबरों से जुड़े मामलों में ज्यादा खतरा रहता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा