Connect 2025 इवेंट से पहले Meta के स्क्रीन वाले नए Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज आए नजर

Meta 17 से 18 सितंबर तक अपने Connect 2025 इवेंट को आयोजित करने वाला है।

Connect 2025 इवेंट से पहले Meta के स्क्रीन वाले नए Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज आए नजर

Photo Credit: Meta

Connect 2025 इवेंट 17 सितंबर को शुरू होगा।

ख़ास बातें
  • Meta 17 से 18 सितंबर तक अपने Connect 2025 इवेंट को आयोजित करने वाला है।
  • इस इवेंट में मेटा AR, VR और AI टेक्नोलॉजी को पेश करेगी।
  • मेटा ने गलती से यूट्यूब वीडियो में Ray-Ban स्मार्ट ग्लास का खुलासा किया।
विज्ञापन

Meta 17 से 18 सितंबर तक अपने Connect 2025 इवेंट को आयोजित करने वाला है। इस इवेंट के दौरान कंपनी AR, VR और AI टेक्नोलॉजी से संबंधित अपने लेटेस्ट डिवाइस और सॉफ्टवेयर इनोवेशन शोकेस करेगी। हालांकि, Meta ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी ने इवेंट से अपने Ray-Ban स्मार्ट ग्लास के अपडेटेड मॉडल का पहला लुक लीक किया है। आइए इस इवेंट में होने वाले प्रोडक्ट और AI घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कंपनी ने गलती से एक यूट्यूब वीडियो पोस्ट कर दी थी, जिसमें उसके नई जेन के Ray-Ban स्मार्ट ग्लास नजर आए थे, जिसके अपडेट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, वीडियो को तुरंत हटा दिया गया, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लीक वीडियो में Ray-Ban आईवियर की पहली झलक दिखी थी, जिसमें बिल्ट-इन हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) के साथ-साथ कई सुधार शामिल हैं।

लीक वीडियो के अनुसार, Ray-Ban स्मार्ट ग्लास अब सीधे लेंस में एक HUD इंटीग्रेट करते हैं। इस फीचर का मतलब है कि Meta के नए जेन के ग्लासेज डिजिटल ओवरले, मैप, टैक्स्ट टुकड़े, यूजर्स के व्यू में रियल टाइम में दिखने में सक्षम होंगे। इसके अलावा वीडियो में कलाई पर पहनने के लिए एक एक्सेसरीज भी नजर आ रही है, जो जेस्चर या टच-बेस्ड HUD कंट्रोल के लिए तैयार है। Ray-Ban फ्रेम पर एक क्लियर लेबल, डिस्प्ले, भी इस बार मेन फीचर के तौर पर नए डिस्प्ले फंक्शन की ओर इशारा करता है। इस सेटअप से पता चला है कि नया Meta–Ray-Ban मॉडल वियरेबल हार्डवेयर एलिमेंट के बीच बेहतर इंटरेक्शन को चालू करेगा।

इसी लीक में Meta के ओकले-ब्रांडेड स्मार्ट ग्लासेस ने भी ध्यान खींचा। इन ग्लासेस से पता चला है कि Meta अपने स्मार्ट आईवियर के लिए Ray-Ban के साथ साझेदारी से आगे बढ़ने का लक्ष्य बना रहा है। इन स्मार्ट ग्लासेस के बीच में एक कैमरा लगा है। आपको बता दें कि स्मार्ट ग्लासेस के डिस्प्ले की बात करें तो Meta अकेला ऐसा नहीं है। गूगल ने भी अपने स्मार्ट ग्लासेस का प्रीव्यू किया है, जो एंड्रॉइड एक्सआर प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं और इस साल के आखिर में लॉन्च होने वाले हैं।

Meta Connect 2025 में क्या होगा पेश


Meta का कनेक्ट 2025 कॉन्फ्रेंस बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू हो रहा है। इस इवेंट में स्मार्ट ग्लासेज में अपग्रेड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के और ज्यादा इंटीग्रेशन की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन तीसरी जेन के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस के लॉन्च और मेटा-ब्रांडेड स्मार्टवॉच को लेकर संभावना ही हैं। कंपनी ने सेलेस्टे नाम के एक प्रोडक्ट के लिए फीचर अपडेट का भी सुझाव दिया है, जिसमें एक डिस्प्ले एलिमेंट भी शामिल होगा और नई AI कैपेसिटी का प्रीव्यू कर सकती है जो रियल टाइम में यूजर्स के माहौल की व्याख्या करेंगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Meta के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ने पहले सुझाव दिया था कि मेटावर्स में और चीजों पर काम चल रहा है, जिनमें नए गेमिंग अनुभव या लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के वर्चुअल रियलिटी वर्जन शामिल होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Connect 2025, AR, VR, AI Technology
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »