Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में 1.39 लाख में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ गजब हैं फीचर्स

Samsung ने आज गुरुवार को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में 1.39 लाख में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ गजब हैं फीचर्स

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung ने आज गुरुवार को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सैमसंग ने प्रोडक्टिविटी बेहर करने के लिए गैलेक्सी AI में नए फीचर्स शामिल किए हैं। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। आइए Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price

Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है। Galaxy S26 Ultra ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर में आता है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत रुपये है। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए 25 फरवरी से उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra Features, Specifications

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर है जो 30 डिग्री से ज्यादा व्यूइंग एंगल पर स्क्रीन की विजिबिलिटी को मैनेज करता है। इसके अलावा डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से लैस की गई है। यह स्मार्टफोन Galaxy के लिए कस्टमाइज्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। रियर कैमरा सिस्टम 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ कैप्चर और 360-डिग्री हॉरिजॉन्टल लॉक स्टेबिलाइजेशन के साथ सुपर स्टेडी वीडियो का सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है।

Samsung ने Galaxy S26 Ultra में कई Galaxy AI फीचर्स शामिल किए हैं। Now Assist ऑन-स्क्रीन एक्टिविटी के आधार पर सुझाव देता है, जबकि कॉल स्क्रीन अंजान कॉल का जवाब देता है और लाइव ट्रांसक्रिप्ट प्रदान करता है। फोटो एसिस्ट एआई बेस्ड इमेज एडिटिंग का सपोर्ट करता है और क्रिएटिव स्टूडियो कंटेंट क्रिएशन टूल्स प्रदान करता है। Bixby डिवाइस एजेंट वॉयस बेस्ड सेटिंग एडजस्टमेंट की सुविधा प्रदान करता है, जबकि प्राइवेसी अलर्ट यूजर्स को ऐप डेटा एक्सेस के बारे में जानकारी प्रदान करता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट शामिल हैं। इस फोन में जाइरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »