Ios Android

Ios Android - ख़बरें

  • Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
    चीन की बिलीबिली (Bilibili) ऐप अब ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। यह ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर पहले से ही उपलब्ध है, और अब iOS पर भी बहुत जल्द उपलब्ध होने वाला है। बिलीबिली (Bilibili) ऐप एक लोकप्रिय वीडियो-स्ट्रीमिंग और कम्युनिटी प्लेटफार्म है जो एनीमे (anime), गेमिंग और यूजर जनरेटेड कंटेंट पर केंद्रित है।
  • BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
    KRAFTON India ने BGMI Lite को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक Android यूजर्स के लिए गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से Google Play Store पर शुरू होगा। BGMI Lite को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाना है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। मौजूदा BGMI खिलाड़ियों को नए गेम में जाने के लिए अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। iOS यूजर्स के लिए उपलब्धता और प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी बाद में दी जाएगी। KRAFTON ने गेम के दूसरे फीचर्स और तकनीकी जरूरतों की जानकारी अभी साझा नहीं की है।
  • स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
    स्मार्टफोन हर समय हमारे साथ रहता है, और उसमें लगातार फोटो और वीडियो रिकॉर्ड होते रहते हैं। जाहिर है कि बहुत जल्दी स्टोरेज फुल हो सकती है। कई बार हम एक ही व्यक्ति या वस्तु के बहुत सारे फोटो ले लेते हैं। हम यहां पर आपको बहुत आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप चुटकी में डुप्लीकेट फोटो-वीडियो को आसानी से छांट सकते हैं और उन्हें डिलीट कर सकते हैं।
  • ₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
    TecSox ने भारतीय बाजार में Prime Smart Projector लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर Android 11, 4K Video Decoding, 1080p Video Input और 180° Rotating Design के साथ आता है। इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे OTT ऐप्स का इनबिल्ट सपोर्ट मिलता है, जिससे अलग से स्ट्रीमिंग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual-Band Wi-Fi 6, Bluetooth और Android व iOS डिवाइस के साथ वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Auto Image Correction और Plug-and-Play सेटअप जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
    DuckDuckGo ने अपने ब्राउजर के लिए नया YouTube Ad Blocking फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर वीडियो शुरू होने से पहले और प्लेबैक के दौरान दिखने वाले ज्यादातर YouTube Ads को ब्लॉक कर सकता है। फिलहाल यह फीचर iOS, Windows और Mac पर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, जबकि Android यूजर्स इसे Settings से ऑन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम uBlock Origin की फिल्टर लिस्ट पर आधारित है। हालांकि, YouTube समय-समय पर अपने Ad सिस्टम में बदलाव करता है, इसलिए कुछ समय के लिए यह फीचर प्रभावित हो सकता है।
  • अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
    अगर आप अपने घर पर या फिर ऑफिस में वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं और आपसे किसी मेहमान या अपने साथी ने वाई-फाई का पावसर्ड पूछा तो आप आसानी से उनके साथ वाई-फाई का पावसर्ड साझा कर सकते हैं। जी हां एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज और मैकओएस में आसानी से अपना वाई-फाई का पासवर्ड खोज सकते हैं।
  • पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
    UIDAI ने पुष्टि की है कि मौजूदा mAadhaar ऐप को जल्द बंद किया जाएगा। इसके बदले नया Aadhaar ऐप पेश किया गया है, जिसमें QR आधारित पहचान वेरिफिकेशन, Selective Share और बायोमेट्रिक लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए ऐप की मदद से यूजर्स बिना पूरा Aadhaar नंबर शेयर किए जरूरी जानकारी साझा कर सकेंगे। ऐप में मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स पांच फैमिली मेंबर्स तक जोड़ सकेंगे। UIDAI के मुताबिक नया Aadhaar ऐप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और Android व iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
    Amazon ने भारत में Prime Video और Amazon MX Player को इंटीग्रेट करने का ऐलान किया है। आने वाले महीनों में यह बदलाव रोलआउट होगा, जिसके बाद यूजर्स को फ्री और पेड स्ट्रीमिंग कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। Prime मेंबर्स को दोनों प्लेटफॉर्म्स का ओरिजिनल और एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेगा, जबकि फ्री यूजर्स AVOD कंटेंट देख पाएंगे। Android ऐप को रीब्रांड किया जाएगा, जबकि iOS, स्मार्ट टीवी और वेब यूजर्स को सीधे Prime Video ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स और विज्ञापनदाताओं दोनों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • आईफोन और एंड्रॉइड फोन पर WhatsApp अकाउंट के बीच कैसे करें स्विच, ये है आसान तरीका
    WhatsApp ने पहले एंड्रॉयड फोन पर अकाउंट के बीच स्विच करने की सुविधा प्रदान की थी और बाद में आईफोन पर भी एक से ज्यादा अकाउंट मैनेज करना आसान बनाया था। यूजर्स दोनों प्लेटफॉर्म पर मल्टी-अकाउंट सपोर्ट उपलब्ध होने के चलते एक ही ऐप में ही दो अकाउंट ऐड कर सकते हैं और उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
  • Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
    Google Photos में जल्द ही Wardrobe नाम का नया AI फीचर आने वाला है, जो यूजर्स को आउटफिट चुनने में मदद करेगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर फोटो लाइब्रेरी को स्कैन करके कपड़ों की पहचान करेगा और उन्हें डिजिटल वॉर्डरोब में सेव करेगा। इसके जरिए यूजर्स अलग-अलग कपड़ों को मिक्स-मैच करके नए लुक बना सकते हैं और वर्चुअल ट्राय-ऑन फीचर से उन्हें देख भी सकते हैं। यह फीचर पहले Android पर और बाद में iOS पर उपलब्ध होगा। हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
    YouTube ने Picture-in-Picture (PiP) मोड को अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वीडियो चलाते हुए ऐप से बाहर जाकर भी उसे छोटे विंडो में देख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह सुविधा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर longform non-music कंटेंट के लिए मिलेगी। हालांकि म्यूजिक वीडियो के लिए PiP फीचर अभी भी केवल Premium यूजर्स तक सीमित रहेगा। यह फीचर धीरे-धीरे सभी देशों में रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
  • WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
    WhatsApp ने भारत में नया मोबाइल रिचार्ज फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स सीधे ऐप के अंदर प्रीपेड रिचार्ज कर सकते हैं। यह फीचर PayU के साथ पार्टनरशिप में पेश किया गया है और Android व iOS यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। यूजर्स Jio, Airtel और Vi जैसे ऑपरेटर्स के प्लान चुनकर UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में ₹ आइकन भी जोड़ा गया है, जिससे पेमेंट सेक्शन तक पहुंच आसान हो जाती है। यह फीचर WhatsApp को एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।
  • Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!
    एक रिपोर्ट के अनुसार iPhone यूजर्स की लॉयल्टी 2026 में 96.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो पिछले कुछ सालों में बढ़ी है। वहीं Android यूजर्स की लॉयल्टी 86.4 प्रतिशत है और वे iPhone पर स्विच करने की संभावना ज्यादा रखते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि iOS एक्सपीरियंस और Apple का इकोसिस्टम यूजर्स को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स iPhone की ऊंची कीमत की वजह से Android की तरफ भी जाते हैं। Samsung की लॉयल्टी में भी इस दौरान बढ़ोतरी देखी गई है।
  • Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
    Google ने अपने डेवलपर इवेंट Google I O 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 19 और 20 मई को आयोजित होगा। इस इवेंट में AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अपडेट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी इस बार “agentic coding” पर खास ध्यान दे रही है, जिसमें AI की मदद से कोडिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करने वाले टूल्स दिखाए जाएंगे। इवेंट में Google Keynote और Developer Keynote के अलावा कई टेक्निकल सेशन्स भी होंगे। इसके बाद 21 मई को ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
    WhatsApp यूजर्स को चैट और फोटो, वीडियो समेत मीडिया आदि को बैकअप करने की सुविधा प्रदान करता है। कई तरीकों से यूजर्स अपनी चैट का बैकअप तैयार कर सकते हैं। एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज पर पासकी का उपयोग करके वॉट्सऐप चैट का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ बैकअप बना सकते हैं।

Ios Android - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »