• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर

पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर

Truecaller ने भारत में Family Protection फीचर लॉन्च किया है, जिससे परिवार के सदस्यों को ऑनलाइन स्कैम और संदिग्ध कॉल से बचाने में मदद मिलेगी।

पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर

Photo Credit: Truecaller

ख़ास बातें
  • Truecaller ने भारत में Family Protection फीचर लॉन्च किया
  • संदिग्ध कॉल आने पर एडमिन को रियल टाइम अलर्ट मिलेगा
  • एडमिन दूर से ही परिवार के सदस्य की कॉल काट सकता
विज्ञापन

भारत में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल स्कैम को देखते हुए Truecaller ने एक नया फीचर Family Protection लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर उन नए तरह के साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए तैयार किया गया है, जिनमें डिजिटल अरेस्ट स्कैम, पहचान की नकल करके ठगी और AI वॉइस क्लोनिंग जैसे मामले शामिल हैं। इससे पहले यह फीचर स्वीडन, चिली, मलेशिया और केन्या जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जा चुका है। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट Truecaller को केवल कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप से आगे बढ़ाकर पूरे परिवार की डिजिटल सुरक्षा पर फोकस करने की दिशा में एक कदम है।

Truecaller के अनुसार Family Protection फीचर एक सेंट्रल एडमिन मॉडल पर काम करता है। इसमें परिवार का एक सदस्य एडमिन या “Chief Technology Officer (CTO)” की भूमिका निभा सकता है। यह व्यक्ति पूरे परिवार के लिए डिजिटल सुरक्षा सेटिंग्स को मैनेज कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर का मकसद खास तौर पर बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाना है, क्योंकि वे अक्सर ऑनलाइन स्कैमर्स का आसान निशाना बन जाते हैं।

Truecaller का यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसका बेसिक वर्जन मुफ्त में उपलब्ध है। इसमें कई ऐसे टूल्स दिए गए हैं जो परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए तैयार किए गए हैं।

इस फीचर के तहत Real Time Fraud Alerts का ऑप्शन मिलता है। अगर किसी परिवार के सदस्य को संदिग्ध या पहले से फ्लैग किए गए नंबर से कॉल आती है, तो एडमिन को तुरंत नोटिफिकेशन मिल सकता है। इससे समय रहते सतर्क रहना आसान हो सकता है।

इसके अलावा इसमें Remote Call Hang Up फीचर भी दिया गया है। अगर एडमिन को लगता है कि परिवार के किसी सदस्य के पास संदिग्ध कॉल आई है, तो वह दूर से ही उस कॉल को तुरंत डिस्कनेक्ट कर सकता है।

Family Protection में Shared Block Lists का फीचर भी शामिल है। इसके जरिए परिवार के किसी एक सदस्य द्वारा ब्लॉक किए गए नंबर को पूरे फैमिली नेटवर्क में सिंक किया जा सकता है। इससे एक ही संदिग्ध नंबर से बार बार कॉल आने की संभावना कम हो सकती है।

इसके साथ ही Truecaller ने Safety Dashboard भी दिया है। यह एक सेंट्रल हब की तरह काम करता है, जहां एडमिन सभी डिवाइस की सुरक्षा सेटिंग्स को देख सकता है और अलग अलग परिवार के सदस्यों के लिए अलग स्तर की सुरक्षा सेटिंग्स तय कर सकता है।

कंपनी का कहना है कि इस फीचर को “Safety without Surveillance” मॉडल पर तैयार किया गया है। इसका मतलब यह है कि परिवार के सदस्य एक दूसरे के निजी डेटा तक पहुंच नहीं बना सकते। एडमिन समेत कोई भी व्यक्ति दूसरे सदस्य के मैसेज, कॉल लॉग या निजी जानकारी नहीं देख सकता।

हालांकि Family Protection का बेसिक वर्जन मुफ्त है, लेकिन Truecaller ने इसके लिए Premium Family Plan का विकल्प भी रखा है। इस पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए परिवार के सभी सदस्यों को Truecaller के कुछ एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स का एक्सेस मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »