• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 61 में 25 हजार का स्मार्टफोन इंश्योरेंस, डेटा बेनिफिट्स अलग से! Vi ने लॉन्च किए 3 प्लान्स

Rs 61 में 25 हजार का स्मार्टफोन इंश्योरेंस, डेटा बेनिफिट्स अलग से! Vi ने लॉन्च किए 3 प्लान्स

Vi ने प्रीपेड यूजर्स के लिए हैंडसेट थेफ्ट और लॉस इंश्योरेंस लॉन्च किया है, जो चुनिंदा रिचार्ज पैक्स के साथ iOS और Android डिवाइसेज पर मिलेगा।

Rs 61 में 25 हजार का स्मार्टफोन इंश्योरेंस, डेटा बेनिफिट्स अलग से! Vi ने लॉन्च किए 3 प्लान्स

Photo Credit: Pexels

ख़ास बातें
  • Vi ने प्रीपेड रिचार्ज के साथ हैंडसेट थेफ्ट और लॉस इंश्योरेंस लॉन्च किया
  • चुनिंदा Vi पैक्स में 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलेगा
  • iOS और Android दोनों स्मार्टफोन्स के लिए लागू होगा नया ऑफर
विज्ञापन

Vi ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया हैंडसेट थेफ्ट और लॉस इंश्योरेंस ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा इंश्योरेंस प्लान है, जो खास तौर पर प्रीपेड ग्राहकों के लिए iOS और Android दोनों डिवाइसेज पर लागू होगा। यह सुविधा चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज पैक्स के साथ दी जा रही है और इसका मकसद स्मार्टफोन चोरी या खो जाने जैसी बड़ी चिंता को कवर करना है, जो आमतौर पर डैमेज ओनली इंश्योरेंस में शामिल नहीं होती। बढ़ती स्मार्टफोन निर्भरता और महंगे डिवाइसेज को देखते हुए Vi का यह कदम प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया ऑप्शन जोड़ता है।

Ministry of Statistics and Programme Implementation (MoSPI) की मई 2025 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 85.5 प्रतिशत घरों में कम से कम एक स्मार्टफोन मौजूद है। वहीं, Vi की प्रेस रिलीज बताती है कि इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार हैंडसेट इंश्योरेंस मार्केट इस साल करीब 2.6 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें लगभग 14 प्रतिशत सालाना ग्रोथ देखी जा रही है। ऐसे में मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच होने के कारण चोरी या गुम होने की स्थिति में रिप्लेसमेंट एक बड़ा खर्च बन जाता है।

Vi का यह हैंडसेट थेफ्ट और लॉस इंश्योरेंस तीन प्रीपेड रिचार्ज पैक्स में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक 61 रुपये वाले पैक में 30 दिनों के लिए कवरेज मिलता है, 201 रुपये वाले पैक में 180 दिनों और 251 रुपये वाले पैक में 365 दिनों तक इंश्योरेंस वैलिडिटी दी जा रही है। इन सभी पैक्स में हैंडसेट चोरी या गुम होने की स्थिति में अधिकतम 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर शामिल है, साथ ही डेटा बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं।

कंपनी के अनुसार, इस ऑफर को डेली यूज वाले प्रीपेड रिचार्ज में शामिल कर पारंपरिक इंश्योरेंस से जुड़ी महंगी प्रीमियम और अलग से खरीदने की झंझट को कम करने की कोशिश की गई है। छोटे-छोटे रिचार्ज अमाउंट में इंश्योरेंस की लागत को जोड़ने से यह ज्यादा यूजर्स के लिए अफोर्डेबल बनता है। इसके अलावा, क्लेम प्रोसेस को डिजिटल और आसान बनाने का दावा किया गया है, जिसमें मौजूदा कस्टमर डेटा का इस्तेमाल कर पेपरवर्क और प्रोसेसिंग टाइम को कम किया जाएगा।

Vi का कहना है कि यह ऑफर प्रीपेड सेगमेंट में उसके वैल्यू-एडेड सर्विसेज पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इससे पहले कंपनी Hero Unlimited, Super Hero और NonStop Hero जैसे प्लान्स पेश कर चुकी है, जिनमें नाइट अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। वहीं पोस्टपेड सेगमेंट में Vi Max प्लान्स के जरिए फैमिली यूजर्स के लिए बड़े शेयर्ड डेटा पूल और कस्टमाइज्ड बेनिफिट्स का ऑप्शन दिया जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  4. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  5. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  6. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  8. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  9. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »