Amazfit Active Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हुई है, जो AMOLED डिस्प्ले और 25 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करती है।
Photo Credit: Amazfit
Amazfit Active Max स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 15,999 रुपये है
Amazfit Active Max स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 3000 nits पीक ब्राइटनेस और 2.5D ग्लास मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी मौजूद है। लेटेस्ट Amazfit स्मार्टवॉच Android 7.0 या iOS 14.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकती है। स्मार्टवॉच में 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड मिलते हैं। 658mAh की बैटरी के लिए दावा किया गया है कि यह साधारण इस्तेमाल में 25 दिन तक चल सकती है। चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Amazfit Active Max को केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच Amazon इंडिया और Amazfit.com के साथ-साथ लीडिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Amazfit Active Max में कंपनी ने 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसमें 480×480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इस पर 2.5D टेम्पर्ड ग्लास कंपनी ने इस्तेमाल किया है। स्मार्टवॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें Bluetooth 5.3 LE की कनेक्टिविटी है। यह Android 7.0 और उससे ऊपर के वर्जन के साथ कनेक्ट हो सकती है। वहीं, iOS 14.0 और उससे ऊपर के वर्जन के साथ भी कम्पैटिबल है।
Zepp OS 5 पर रन करने वाली इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन माक्रोफोन है। इसके साथ सभी जरूरी सेंसर्स जैसे बायोमीट्रिक, एक्सिलेरोमीटर, बैरोमीटर, एम्बियंट लाइट, टेम्परेचर सेंसर भी मौजूद है। कंपनी ने इसमें Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल फीचर भी दिया है। स्मार्टवॉच में 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड मिलते हैं।
Amazfit Active Max कई तरह के हेल्थ फीचर्स को सपोर्ट करती है। इसमें BioCharge फीचर दिया गया है। साथ ही 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर भी है। इसके अलावा, SpO2 लेवल मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग को भी यह सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स में इसके अंदर टू-डू-लिस्ट, कैलेंडर रिमाइंडर, कॉल नोटिफिकेशन, सिडेंटरी रिमाइंडर, स्मार्टफोन ऐप नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल आदि फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच के डाइमेंशन 48.5 x 48.5 x 12.2mm हैं और वजन 39.5 ग्राम है। स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है।
स्मार्टवॉच में 658mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह साधारण इस्तेमाल में 25 दिन तक चल सकती है। हैवी इस्तेमाल में यह 10 दिन तक चल सकती है और लगातार GPS के इस्तेमाल के साथ इसमें 22 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार