PhonePe ने 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से पेमेंट अप्रूव कर सकेंगे।
Photo Credit: Unsplash
PhonePe बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध
PhonePe यूजर्स के लिए UPI पेमेंट करना अब और आसान हो सकता है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह UPI ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर ला रही है। इसके तहत यूजर छोटे पेमेंट के लिए UPI PIN डालने की बजाय अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस रिकग्निशन से ट्रांजैक्शन अप्रूव कर सकेंगे। यह सुविधा 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर लागू होगी। कंपनी का कहना है कि इससे वन टच पेमेंट एक्सपीरिएंस मिलेगा और रोजमर्रा के लेनदेन तेज होंगे।
मौजूदा रेगुलेटरी गाइडलाइंस के तहत 5,000 रुपये तक के UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सुरक्षित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ऊपर की राशि वाले ट्रांजैक्शन के लिए यूजर को पहले की तरह UPI PIN दर्ज करना होगा। PhonePe के मुताबिक, यह फीचर दोस्तों और परिवार को पैसे भेजने, दुकानों पर QR कोड स्कैन करने, ऑनलाइन पेमेंट करने और बैंक बैलेंस चेक करने जैसे सामान्य इस्तेमाल में काम करेगा।
कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि डिवाइस लेवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए PIN मैन्युअली टाइप करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर PIN दिख जाने का खतरा कम होगा और गलत PIN डालने से होने वाली ट्रांजैक्शन फेल्योर की संभावना भी घट सकती है। अगर किसी कारण जैसे कम रोशनी या सेंसर एरर से बायोमेट्रिक काम नहीं करता, तो यूजर तुरंत UPI PIN ऑप्शन पर वापस जा सकते हैं।
फीचर को ऑन करने के लिए यूजर को PhonePe ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Manage Payments के अंदर Biometric Pay ऑप्शन चुनना होगा। वहां बैंक अकाउंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन इनेबल कर एक बार UPI PIN और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए सेटअप पूरा करना होगा। फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि iOS पर रोलआउट जल्द होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर