Google ने पलट दिया गेम! अब Android से iPhone में चुटकी में शेयर कर सकेंगे फाइल

गूगल ने यह सर्विस फिलहाल Pixel 10 सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए शुरू की है।

Google ने पलट दिया गेम! अब Android से iPhone में चुटकी में शेयर कर सकेंगे फाइल

Photo Credit: Shutterstock

Android से iPhone में फाइल शेयर करना अब आसान

ख़ास बातें
  • अब से पहले Android से iPhone में फाइल शेयर करना बहुत मुश्किल भरा काम था
  • गूगल ने अपने Quick Share में एक नया अपडेट जारी किया है
  • गूगल ने क्रॉस प्लेटफॉर्म शेयरिंग को संभव बना दिया
विज्ञापन

Google ने वो कर दिखाया है जिसका इंतजार एंड्रॉयड यूजर सालों से कर रहे थे। कंपनी ने फाइल शेयरिंग की एक बड़ी समस्या का हल ढूंढ निकाला है। दरअसल अब से पहले Android से iPhone में फाइल शेयर करना बहुत मुश्किल भरा काम था। लेकिन गूगल ने अपने Quick Share में एक नया अपडेट जारी किया है जिससे अब Airdrop करना संभव हो सकेगा। कंपनी ने यह फीचर फिलहाल Pixel सीरीज के लिए जारी किया है। जल्द ही यह अन्य डिवाइसेज पर भी आएगा। आइए जानते हैं डिटेल। 

Android से iPhone में फाइल शेयर करना अब उतना ही आसान हो गया है जितना Airdrop के माध्यम से दो Apple डिवाइसेज के बीच होता था। Google के एंड्रॉयड के पास अपना Quick Share फीचर है जो चुटकी में एक एंड्रॉयड डिवाइस से दूसरी में फाइल शेयर करता है। ऐसे ही Apple के पास Airdrop है जो दो iOS डिवाइसेज के बीच सेकंड्स में फाइल ट्रांसफर करता है। लेकिन जब एंड्रॉयड से iPhone के बीच फाइल शेयर करने की बात आती है तो यह बड़ा सिरदर्दी वाला काम था। 

Android से iPhone में फाइल शेयर करने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी पड़ती थी। लेकिन गूगल ने बिना एप्पल की मदद के इस टेक्नोलॉजी को क्रैक करके क्रॉस प्लेटफॉर्म शेयरिंग को संभव बना दिया है। रोचक बात है कि गूगल ने यह कारनाम अपने दम पर किया है, इसमें Apple की कोई भूमिका नहीं है। Google ने ब्लॉग पोस्ट में भी इसके बारे में जानकारी दी है। 

कैसे काम करता है फीचर

  • Android से iPhone में फाइल शेयर करना वैसे ही काम करता है जैसे Airdrop में दो iOS डिवाइसेज के बीच होता है। 
  • इसके लिए AirDrop के Everyone for 10 minutes फीचर का इस्तेमाल करना होगा। 
  • एक्टिवेट होने के बाद एंड्रॉयड डिवाइस के Quick Share में वह Apple डिवाइस दिखाई देने लगेगा। 
  • आपको डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए उस पर टैप करके कंफर्म करना है और बस हो गया! 
  • Quick Share और Airdrop के बीच चंद पलों में ही बड़ी से बड़ी फाइल शेयर हो जाएगी। 

डेटा रहेगा सुरक्षित
खास बात यह है कि दोनों प्लेटफॉर्म के बीच डेटा एन्क्रिप्टेड फॉर्म में ट्रांसफर होता है। यह किसी सर्वर पर स्टोर नहीं होता है। जिस वजह से डेटा की पूरी प्राइवेसी बनी रहती है। गूगल ने यह सर्विस फिलहाल Pixel 10 सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए शुरू की है। लेकिन बहुत जल्द इस लिस्ट में और भी डिवाइसेज जुड़ने वाले हैं। गूगल Pixel 10 के जरिए अब किसी भी आईफोन, आईपैड, मैक डिवाइस आदि पर चुटकी में फाइल शेयरिंग का रास्ता खुल गया है जो दोनों ही तरह के यूजर्स के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »