• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Aadhaar ऐप में यूजर्स को जल्द मिलेगा मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर, सेंटर पर जाने की नहीं होगी जरूरत 

Aadhaar ऐप में यूजर्स को जल्द मिलेगा मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर, सेंटर पर जाने की नहीं होगी जरूरत 

UIDAI ने बताया है कि आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को सुरक्षित डिजिटल वेरिफिकेशन के इस्तेमाल से अपडेट करने का फीचर जल्द ही ऐप में उपलब्ध कराया जाएगा

Aadhaar ऐप में यूजर्स को जल्द मिलेगा मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर, सेंटर पर जाने की नहीं होगी जरूरत 

यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • UIDAI ने इसके लिए Aadhaar ऐप में नया फीचर जोड़ने की तैयारी की है
  • इससे यूजर्स को ऑथराइज्ड सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी
  • यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है
विज्ञापन

देश में नागरिकों के लिए पहचान के प्रमुख प्रमाण आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को यूजर्स जल्द ही अपने स्मार्टफोन से अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इसके लिए Aadhaar ऐप में नया फीचर जोड़ने की तैयारी की है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में UIDAI ने बताया है कि आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को सुरक्षित डिजिटल वेरिफिकेशन के इस्तेमाल से अपडेट करने का फीचर जल्द ही ऐप में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फीचर के लिए यूजर की पहचान की पुष्टि फेस ऑथेंटिकेशन और OTP के जरिए की जाएगी। इससे आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर ऑथराइज्ड सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। आधार नंबर को अपडेट करने की मौजूदा प्रक्रिया में यूजर्स को एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर कतार में खड़ा होना पड़ता और इसके लिए पेपरवर्क की भी जरूरत होती है। 

आधार ऐप में नए फीचर से बिना किसी परेशानी के यूजर्स अपने स्मार्टफोन से मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे। UIDAI ने नागरिकों से आधार ऐप को डाउनलोड करने का भी आग्रह किया है। यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। UIDAI ने आधार के डेटाबेस को अपडेट करने की प्रक्रिया भी शुरू की है। इसके लिए मृत लोगों से जुड़े दो करोड़ से ज्यादा आधार नंबर्स को डीएक्टिवेट किया गया है। 

UIDAI ने मृत्यु पंजीकरण के अलावा रजिस्ट्रेशन जनरल ऑफ इंडिया, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों और राज्य सरकारों की ओर से मिले डेटा का आधार के रिकॉर्ड से मिलान करने के बाद ये आधार नंबर डीएक्टिवेट किए हैं। UIDAI ने बताया है कि किसी आधार नंबर के डीएक्टिवेशन से पहले रिकॉर्ड की जांच की जाती है। आधिकारिक मृत्यु पंजीकरण के अनुसार आधार के डेटाबेस को नियमित तौर पर अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए परिवार के सदस्य भी किसी रिश्तेदार की मृत्यु की रिपोर्ट myAadhaar पोर्टल पर दे सकते हैं। इसमें परिवार के एक सदस्य को पोर्टल पर ऑथेंटिकेट कर आधिकारिक मृत्यु पंजीकरण नंबर और जरूरी विवरणों के साथ आधार नंबर को सबमिट करना होता है। इसके बाद UIDAI इस जानकारी की समीक्षा करता है और वेरिफिकेशन करने के बाद उस आधार नंबर को डीएक्टिवेट किया जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »