• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Huawei ने ECG, GPS और 12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Watch GT 6 सीरीज, जानें कीमत

Huawei ने ECG, GPS और 12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Watch GT 6 सीरीज, जानें कीमत

Huawei ने Watch GT 6 और GT 6 Pro को भारत में लॉन्च किया है। नए मॉडल्स में AMOLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, कई हेल्थ सेंसर्स और प्रीमियम Titanium/Steel बिल्ड मिलता है।

Huawei ने ECG, GPS और 12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Watch GT 6 सीरीज, जानें कीमत

Photo Credit: Huawei

Huawei Watch GT 6 Pro की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • 21 दिन की बैटरी और 3,000 nits डिस्प्ले
  • Titanium/Steel बिल्ड के साथ 5ATM + IP69 रेटिंग
  • ECG सेंसर सिर्फ Watch GT 6 Pro में
विज्ञापन

Huawei ने भारत में अपनी नई GT सीरीज स्मार्टवॉच लाइनअप पेश कर दी है। कंपनी ने Watch GT 6 और Watch GT 6 Pro को लॉन्च करते हुए कहा कि ये दोनों मॉडल डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ के लिहाज से पिछले वर्जन से काफी अपग्रेड हैं। नए वियरेबल्स अब Flipkart और RTC India वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और कीमत के हिसाब से ये सीधे प्रीमियम स्मार्टवॉच कैटेगरी को टारगेट करते हैं। इनमें दो साइज ऑप्शन मिलते हैं और मुख्य खासियतों में 3,000 nits पीक ब्राइटनेस, ECG और NavIC सपोर्ट और 12 दिनों की बैटरी लाइफ शामिल है।

दोनों स्मार्टवॉच में Huawei ने 1.47-इंच AMOLED पैनल दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल है और पिक्सल डेंसिटी 317ppi है। हालांकि 41mm Huawei Watch GT 6 में छोटा 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका PPI 352 है। Pro मॉडल की डिस्प्ले ब्राइटनेस खासतौर पर हाई रखी गई है, जहां यह 3,000 nits तक पीक ब्राइटनेस देने का दावा करती है। वहीं, Pro मॉडल में Titanium alloy केस मिलता है, जबकि Watch GT 6 स्टेनलेस स्टील केस के साथ आता है।

Huawei Watch GT 6 Pro मॉडल में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर के साथ बैरोमीटर, टेंप्रेचर और एंबिएंट लाइट सेंसर शामिल है। ECG सेंसर और डेप्थ सेंसर भी इसमें मिलता है। वहीं, Watch GT 6 में से ECG और डेप्थ सेंसर को हटा दिया गया है, बाकी सारे बेसिक ट्रैकिंग फीचर्स मौजूद हैं। दोनों डिवाइस 5ATM + IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी पानी और धूल से सुरक्षा की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी के मामले में दोनों स्मार्टवॉच बिल्कुल एक जैसी हैं। इनमें Huawei का Sunflower GPS, NFC, Bluetooth 6, Wi-Fi, GLONASS, BeiDou, Galileo, OZSS और NavIC सपोर्ट शामिल हैं। ये Android 9+ और iOS 13+ वाले स्मार्टफोन्स के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं।

Huawei का दावा है कि Watch GT 6 Pro और 46mm Watch GT 6 दोनों में यूजर्स को 21 दिन तक का मैक्सिमम बैटरी बैकअप मिल सकता है। टिपिकल यूसेज में बैटरी 12 दिन, AOD ऑन होने पर 7 दिन और आउटडोर स्पोर्ट मोड में लगभग 40 घंटे चल सकती है। छोटे 41mm Watch GT 6 में बैटरी लाइफ कम है, लेकिन यहां भी 14 दिन का मैक्सिमम बैकअप बताया गया है।

कीमत की बात करें, तो Watch GT 6 Pro की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है, जो 46mm Black और Brown वेरिएंट पर लागू होती है। वहीं इसका Titanium मॉडल 39,999 रुपये के प्रीमियम प्राइस पर उपलब्ध है। दूसरी ओर स्टैंडर्ड Watch GT 6 की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 41mm Black, White, Purple और Brown कलर शामिल हैं। Gold वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। 46mm मॉडल के Green, Grey और Black शेड्स भी 21,999 रुपये में मिलेंगे।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »