Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!

Ubisoft ने Rainbow Six Mobile को Android और iOS पर ग्लोबली लॉन्च किया है। Operation Sand Wraith सीजन के साथ 5v5 टैक्टिकल गेमप्ले मिलेगा।

Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!

Photo Credit: Ubisoft

Rainbow Six Mobile में Operation Sand Wraith के नाम से पहला सीजन शुरू

ख़ास बातें
  • Android और iOS पर फ्री लॉन्च
  • Operation Sand Wraith पहला सीजन शुरू
  • 20+ Operators और 5v5 PvP मोड
विज्ञापन

Ubisoft ने Tom Clancy's Tom Clancy's Rainbow Six Mobile को ग्लोबली पेश कर दिया है। यह फ्री टू प्ले टैक्टिकल शूटर अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर खेलने के लिए उपलब्ध है। गेम को Rainbow Six Siege के मोबाइल वर्जन के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें स्ट्रैटेजी और टीमवर्क पर खास फोकस रखा गया है। कंपनी के मुताबिक इसे खास तौर पर मोबाइल डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है, न कि सीधे PC या कंसोल वर्जन का पोर्ट।

ग्लोबल लॉन्च के साथ गेम का पहला फुल सीजन Operation Sand Wraith भी शुरू हो गया है। यह सीजन तय समय से एक हफ्ते पहले जारी किया गया है और इसमें डेजर्ट थीम जोड़ी गई है। नए कंटेंट के तहत Deimos नाम का नया Operator शामिल किया गया है। कंपनी के अनुसार Deimos में DeathMARK Tracker नाम की खास एबिलिटी दी गई है, जो मैच के दौरान एक विरोधी को मार्क कर वन ऑन वन डुअल जैसी स्थिति बना देती है, जो तब तक जारी रहती है जब तक किसी एक खिलाड़ी को बाहर न कर दिया जाए।

Rainbow Six Mobile का मुख्य गेमप्ले 5v5 प्लेयर वर्सेस प्लेयर मोड पर आधारित है, जिसमें Attack vs Defense फॉर्मेट मिलता है। अटैकर्स ड्रोन के जरिए जानकारी जुटाते हैं और दीवार, फर्श व छत को तोड़कर एंट्री करते हैं, जबकि डिफेंडर्स बैरिकेड, ट्रैप और कैमरा लगाकर एरिया को सुरक्षित रखते हैं। लॉन्च के समय Bomb, Bomb Rush और Team Deathmatch जैसे मोड उपलब्ध हैं। खिलाड़ी Quick Play, Ranked या Private मैच का ऑप्शन चुन सकते हैं।

ऑफिशियल गेम UI इमेज

ऑफिशियल गेम UI इमेज
Photo Credit: Ubisoft

गेम में 20 से ज्यादा Operators दिए गए हैं, जिनमें Ash, Mute और Dokkaebi जैसे नाम शामिल हैं। मैप्स में Bank, Border, Clubhouse, Oregon और Villa जैसे पॉपुलर लोकेशन के साथ Restaurant और Summit जैसे मोबाइल एक्सक्लूसिव मैप्स भी जोड़े गए हैं। नए खिलाड़ियों के लिए ऑनबोर्डिंग ट्यूटोरियल दिया गया है, जिससे वे गेम की टैक्टिकल गहराई को समझ सकें।

डेवलपर्स का कहना है कि सीजनल अपडेट्स के जरिए नए कंटेंट जोड़े जाते रहेंगे, जिससे Rainbow Six फ्रैंचाइजी का मोबाइल चैप्टर लंबी अवधि तक जारी रहेगा। गेम Android और iOS के लिए अब उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »