Electric Vehicles Sale

Electric Vehicles Sale - ख़बरें

  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
    जुलाई में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था।
  • Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
    पिछले वर्ष नवंबर में XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि यह भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। XEV 9S का शुरुआती प्राइस 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं।
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
    टाटा मोटर्स ने जुलाई में 13,579 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 101.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Curvv EV, Sierra EV, Harrier EV, Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Nexon EV शामिल हैं। देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की कुल सेल्स में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 43 प्रतिशत की है।
  • Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
    Punch EV को इस टेस्ट में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.09 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट मिले हैं। इससे पता चलता है कि टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सुरक्षा पर काफी जोर दिया है। Punch EV के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
  • भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
    रेटिंग्स एजेंसी Ind-Ra की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 8-10 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 6.6 प्रतिशत की थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे कम ऑपरेटिंग कॉस्ट, आसान चार्जिंग और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज जैसे कारण हैं।
  • भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
    पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है।
  • भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
    ट्रिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को बढ़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं।
  • महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!
    JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि MG Windsor EV की बिक्री लॉन्च के दो साल पूरे होने से पहले 75,000 यूनिट्स के पार पहुंच गई है। साल 2026 में अब तक इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की 19,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। जून 2026 में कंपनी ने 7,568 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की रही। हाल ही में MG Windsor EV की कीमत में 40,000 से 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी की गई है। यह इलेक्ट्रिक SUV 332km और 449km रेंज वाले दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है।
  • Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
    टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ( CEO), Elon Musk ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं।
  • Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 43,719 यूनिट्स की रही है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी ने 22,252 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी की ग्रोथ की यात्रा में इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही का महत्वपूर्ण स्थान है। जून में हमने हाल की तिमाहियों में सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन किया है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की EV की बिक्री दोगुने से अधिक बढ़ी है। कंपनी ने बताया है कि इस सेगमेंट में उसने अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत किया है। जून में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सबसे अधिक मासिक बिक्री हासिल की है। कंपनी की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग एक-चौथाई की हो गई है।
  • Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। Flying Flea C6 की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बैटरी को लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
    अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है
  • Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
    पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने 15,139 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने कहा कि उसने लगातार तीसरे महीने में बिक्री में ग्रोथ दर्ज की है। इसके पीछे कामकाज में सुधार और रिटेल नेटवर्क को मजबूत बनाना प्रमुख कारण हैं। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, मई में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री की महीना-दर-महीना आधार पर ग्रोथ लगभग 15 प्रतिशत की रही है।
  • भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
    भारत में पिछले वर्ष सितंबर से टेस्ला ने 383 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। इस अवधि में विनफास्ट की बिक्री लगभग 3,568 यूनिट्स की रही है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से एक्सपैंशन करने वाली इस कंपनी ने लोकलाइजेशन को बढ़ाने के साथ ही प्राइसिंग को भी प्रतिस्पर्धी रखा है। विनफास्ट ने तमिलनाडु में फैक्टरी लगाई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »